बीकेटी के देवरी रुखारा गांव स्थित ज्यूरिस लॉ कॉलेज में एक स्टूडेंट ने शरीर पर मिट्टी का तेल छिड़ककर आत्मदाह की कोशिश की। पूरी जानकारी के लिए आगे की स्लाइड पर क्लिक करें।
2 of 9
आत्मदाह की कोशिश
- फोटो : अमर उजाला
देवरी रुखारा गांव स्थित ज्यूरिस लॉ कॉलेज में फीस को लेकर आक्रोशित छात्र-छात्राओं ने सोमवार दोपहर जमकर हंगामा किया। छात्र-छात्राएं कॉलेज परिसर में एकत्र हो गए और प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी की। इस बीच छात्र सुशील कुमार रावत दूसरी मंजिल पर चला गया और शरीर पर मिट्टी का तेल छिड़ककर आत्मदाह की कोशिश की। इससे हड़कंप मच गया।
3 of 9
छात्र सुशील कुमार
- फोटो : अमर उजाला
सूचना पाकर पुलिस-प्रशासन के अधिकारियों ने कॉलेज के प्रिंसिपल और छात्र-छात्राओं को समझाकर शांत किया। एसडीएम सूर्यकांत त्रिपाठी ने दोनों के बीच लिखित समझौता करा दिया है। इंस्पेक्टर तेज प्रकाश सिंह ने बताया कि कॉलेज में एलएलबी तृतीय वर्ष के चतुर्थ सेमेस्टर के छात्र-छात्राएं कॉलेज प्रबंधन पर फीस को लेकर उत्पीड़न करने और उनकी बैंक पासबुक अपने पास रखने का आरोप लगाते हुए कई दिन से विरोध कर रहे हैं।
4 of 9
आत्मदाह की कोशिश
- फोटो : अमर उजाला
सोमवार को छात्र-छात्राओं के सब्र का बांध टूट गया। वह कॉलेज परिसर में हंगामा न प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। हंगामे के दौरान ही सिंहपुर गांव के पूर्व प्रधान अनंतराम रावत का बेटा सुशील दूसरी मंजिल पर चढ़ गया और अपने शरीर पर मिट्टी का तेल छिड़ककर आत्मदाह का ऐलान कर हड़कंप मचा दिया।
5 of 9
आत्मदाह की कोशिश
- फोटो : अमर उजाला
छात्र-छात्राओं के हाथ-पैर फूल गए। उन्होंने शिक्षकों के सहयोग से किसी तरह सुशील को समझाकर काबू में किया। इस बीच कॉलेज प्रशासन ने पुलिस कंट्रोलरूम को फोन कर दिया। हंगामा व आत्मदाह की धमकी का पता चलते ही एसडीएम सूर्यकांत त्रिपाठी, नायब तहसीलदार निखिल शुक्ला व बीकेटी इंस्पेक्टर तेज प्रकाश सिंह ने मौके पर पहुंचकर हालात संभाले।