फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मैनहोल से आ रही थीं बचाओ-बचाओ की आवाजें, झांका तो ये नजारा था

Fri, 13 May 2016 04:07 PM IST
ब्यूरो/अमरउजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमरउजाला, लखनऊ Updated Fri, 13 May 2016 04:07 PM IST
सार


 

विज्ञापन
  lady fell in to 12 feet manhole
मैनहोल में ‌गिरी महिला - फोटो : amar ujala

लखनऊ के लोहिया पार्क गेट नंबर एक के सामने गुरुवार सुबह चार बजे मॉर्निंग वॉक पर निकलीं कमला शुक्ला (62) कुत्तों के दौड़ाने पर 12 फीट गहरे मैनहोल में जा गिरीं। सुनसान होने के चलते वे मैनहोल में तड़पती रहीं। ‘बचाओ, बचाओ...’ की आवाज सुन भोर में टहलने वालों की भीड़ इकट्ठा हो गई। लोगों ने इमरजेंसी नंबर डायल कर पुलिस को बुलाया। आसपास के लोगों की मदद से डेढ़ घंटे बाद उन्हें बाहर निकाला जा सका। 

  lady fell in to 12 feet manhole
मैनहोल - फोटो : amar ujala

सुबह तो उनकी हालत ठीक थी, लेकिन दोपहर होते ही उनके पैर में असहनीय दर्द शुरू हो गया। यह मैनहोल एक साल से खुला पड़ा है। बड़ा सवाल है कि आखिर नगर को यह मैनहोल क्यों नहीं दिखता? विशालखंड निवासी कमला शुक्ला लोहिया पार्क गेट नंबर एक के सामने कुछ ही दूर सड़क पर चलने के बाद उन्हें कुत्तों ने दौड़ा लिया। भागते हुए खुला मैनहोल नहीं दिखा और वे उसमें जा गिरीं।

  lady fell in to 12 feet manhole
कमला शुक्ला - फोटो : amar ujala

उनकी रोने की आवाज सुन मौके पर सैकड़ों राहगीर व मोहल्ले के लोग इकट्ठा हो गए। लोगों की सूचना पर पुलिस आ गई। लेकिन पुलिस को यह समझ नहीं आ रहा था कि महिला को कैसे निकाला जाए। तभी उन्होंने फायरब्रिगेड को फोन कर दिया। तब तक आसपास के लोगों ने सामने के मकान से पतली सीढ़ी की व्यवस्था कर ली। 

विज्ञापन
विज्ञापन
  lady fell in to 12 feet manhole
मैनहोल - फोटो : amar ujala

सीढ़ी में रस्सी बांधकर गड्ढे में डाला गया और महिला को धीरे-धीरे ऊपर आने को कहा गया। जब वह ऊपर चढ़ने लगीं तो लोगों ने राहत की सांस ली। पुलिस व आसपास के लोगों ने उन्हें घर पहुंचाया।विशाल खंड-एक की रहने वाली सुमन, सरोज व शिव कुमार यादव का कहना है कि यह मैनहोल पिछले एक साल से खुला पड़ा है।

विज्ञापन
  lady fell in to 12 feet manhole
लोगों की भीड़ - फोटो : amar ujala

लोहिया पार्क में रोजाना हजारों लोग सुबह व शाम टहलने के लिए आते हैं लेकिन नगर निगम ध्यान ही नहीं दे रहा जो लोगों के लिए जानलेवा साबित हो सकता है। पुलिस के फोन करने के करीब एक घंटे बाद दमकलकर्मी मौके पर पहुंचे। तब तक कमला को निकाला जा चुका था। गनीमत तो यह रही कि बारिश का समय नहीं था मैनहोल में पानी कम था, वर्ना तो उन्हें बचा पाना काफी मुश्किल हो जाता। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed