फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

यूपी: डीएम-कमिश्नर के तबादलों में परफार्मेंस का रखा गया ध्यान, जेवर एयरपोर्ट तेजी से पूरा करने की तैयारी

Wed, 03 Mar 2021 01:21 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Wed, 03 Mar 2021 01:21 PM IST
विज्ञापन
Know the reason behind District Magistrate and Commissioner in Uttar Pradesh.
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व आईएएस सुरेंद्र व आंजनेय। - फोटो : amar ujala

उत्तर प्रदेश शासन ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए छह जिलों के डीएम व चार मंडलों के आयुक्त बदल दिए। तीन दर्जन से ज्यादा आईएएस अफसरों की तैनाती में फेरबदल किया गया है, लेकिन औपचारिक तौर पर तबादलों की जानकारी नहीं दी गई है।



प्राप्त जानकारी के अनुसार राहत आयुक्त के पद पर तैनात संजय गोयल को प्रयागराज का नया मंडलायुक्त बनाया गया है। प्रयागराज के मंडलायुक्त आर. रमेश कुमार को इसी पद पर बरेली भेजा गया है। रणवीर प्रसाद को बरेली के मंडलायुक्त पद से हटा दिया गया है।

मुख्यमंत्री के सचिव सुरेंद्र सिंह को मेरठ का मंडलायुक्त बनाया गया है। अनीता सी. मेश्राम को मेरठ के कमिश्नर पद से हटाया गया है।

Know the reason behind District Magistrate and Commissioner in Uttar Pradesh.
आईएएस सुरेंद्र। - फोटो : amar ujala

जेवर एयरपोर्ट के काम को रफ्तार देने का प्रयास
सचिव व निदेशक नागरिक उड्डयन के रूप में सुरेंद्र ने जेवर एयरपोर्ट के विकास को लेकर तेजी से कार्यवाही पूरी कराई है। अब इस एयरपोर्ट के जमीनी काम को आगे बढ़ाने के लिए उन्हें मंडलायुक्त के रूप में मेरठ भेज दिया गया है। जेवर एयरपोर्ट मेरठ मंडल के अंतर्गत नोएडा में बन रहा है।

Know the reason behind District Magistrate and Commissioner in Uttar Pradesh.
जिलाधिकारी आंजनेय कुमार सिंह - फोटो : amar ujala

अब मंडलायुक्त के रूप में आजम पर नजर रखेंगे आंजनेय
इसी तरह रामपुर के जिलाधिकारी आंजनेय कुमार सिंह को मुरादाबाद का मंडलायुक्त बनाया गया है। आंजनेय ने रामपुर के जिलाधिकारी के पद पर तैनाती के दौरान पूर्व मंत्री आजम खां व उनके परिजनों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की है। रामपुर जिला मुरादाबाद मंडल में ही आता है। उनकी नियुक्ति वीरेंद्र कुमार सिंह के स्थान पर की गई है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Know the reason behind District Magistrate and Commissioner in Uttar Pradesh.
- फोटो : amar ujala

शुभ्रांत चित्रकूट व जेपी कानपुर देहात के डीएम, प्रथमेश सीएम के नए विशेष सचिव
इसके अलावा अपर आवास आयुक्त दीपा रंजन को बदायूं का जिलाधिकारी बनाया गया है। मथुरा के नगर आयुक्त रविंदर मंदर रामपुर के नए जिलाधिकारी होंगे। मुख्यमंत्री के विशेष सचिव व राज्य संपत्ति अधिकारी शुभ्रांत शुक्ला को चित्रकूट का जिलाधिकारी बनाया गया है। बस्ती के जिलाधिकारी आशुतोष निरंजन को इसी पद पर देवरिया भेजा गया है।

विज्ञापन
Know the reason behind District Magistrate and Commissioner in Uttar Pradesh.

दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम के एमडी सौम्या अग्रवाल को बस्ती का जिलाधिकारी नियुक्त किया गया है। मंडी निदेशक जे.पी. सिंह को कानपुर देहात का जिलाधिकारी बनाया गया है। अयोध्या के मुख्य विकास अधिकारी प्रथमेश कुमार को विशेष सचिव मुख्यमंत्री के पद पर तैनाती दी गई है। विशेष सचिव ऊर्जा बी.के. सिंह को राज्य संपत्ति अधिकारी के पद पर तैनात किया गया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed