फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बच्चा एक ही खिलौना बार-बार मांगे तो हो जाएं सतर्क, विशेषज्ञों की सलाह- तुरंत कराएं इलाज

Tue, 02 Apr 2019 04:10 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Tue, 02 Apr 2019 04:10 PM IST
विज्ञापन
know about the symptoms of autism
डेमो
कोई बच्चा एक ही खिलौना बार-बार मांगता है। आप जिस चीज के लिए उसे आवाज दे रहे हैं, उसकी अनसुनी कर रहा है और उसे जिस चीज की जरूरत है, वह सुन ले रहा है। वह खुद में खोया रहता है तो संभव है कि वह ऑटिज्म से पीड़ित हैं। ऐसे बच्चों को चिकित्सक को दिखाना चाहिए। यह कहना है इंडियन एकेडमी ऑफ पीडियाट्रिक एसोसिएशन लखनऊ के उपाध्यक्ष बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. आशुतोष वर्मा का।
know about the symptoms of autism
डॉ आशुतोष वर्मा - फोटो : amar ujala
विश्व ऑटिज्म जागरूकता दिवस से एक दिन पहले सोमवार को मीडिया से बातचीत में उन्होंने बताया कि बच्चा बुलाने पर ध्यान नहीं दे तो पहले कान की जांच करानी चाहिए। कान में कि सी तरह की दिक्कत नहीं है तो संभव है कि वह ऑटिज्म का शिकार हो। ऐसे बच्चों की बाल रोग विशेषज्ञ को दिखाना चाहिए। बिहेवियर थेरेपी के जरिये ऐसेे बच्चों को ठीक किया जा सकता है। ऐसे बच्चों में दवा से कहीं ज्यादा जरूरी है उसकी काउंसलिंग।
know about the symptoms of autism
डॉ विवेक अग्रवाल - फोटो : amar ujala
20 फीसदी ऑटिस्टिक बच्चे खुद के लिए हो सकते हैं जानलेवा
केजीएमयू के मानसिक रोग विभाग की ओर से लखनऊ के 40 ऑटिस्टिक बच्चों पर की गई शोध में पाया गया कि 20 प्रतिशत ऑटिस्टिक बच्चे खुद के लिए खतरनाक साबित हो सकते हैं। विभाग के डॉ. विवेक अग्रवाल ने बताया कि यह शोध केजीएमयू के चाइल्ड साइकियाट्री विभाग में आ रहे 4 से 16 उम्र के बीच के 40 एएसडी (ऑटिज्म स्पेक्ट्रम डिस्ऑर्डर) बच्चों पर की गई है। इसमें ने 20 प्रतिशत बच्चों का व्यवहार बेहद आक्रामक पाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
know about the symptoms of autism
डेमो
   पहचानें लक्षण
- ऑटिज्म पीड़ित बच्चे सामाजिक नहीं होते।
- संवाद में पीछे रहते हैं, निगाह मिलाकर बात नहीं करते।
- न तो खुद कुछ समझ पाते हैं और न ही दूसरों को समझा पाते हैं।
- हावभाव अजीब सा रहता है, शांत और खुद में खोए रहते हैं।
ऑटिज्म बच्चों में भी होती है विलक्षण प्रतिभा
ऑटिज्म पीड़ित एक तिहाई बच्चों को मंदबुद्धि की भी समस्या होती है, लेकिन कुछ में विलक्षण प्रतिभा जैसे पजल्स हल करना, संगीत, चित्रकला में अव्वल होने के साथ याददाश्त तेज हो सकती है। ऑटिज्म पीड़ित बच्चों को रोजमर्रा के कार्य धीरे-धीरे सिखाने की सलाह दी जाती है।
 
विज्ञापन
know about the symptoms of autism
डेमो
जानिए, क्या है ऑटिज्म
ऑटिज्म एक न्यूरो संबंधी डिस्ऑर्डर है। इस बीमारी से पीड़ित बच्चा आंख से आंख मिलाकर बात नहीं करता है। घर में मौजूद दूसरे बच्चों में घुलने-मिलने के बजाय अपने आप में खोया रहता है। ऐसे बच्चों में बोलने और सामाजिक व्यवहार में परेशानी होती है। यह वंशानुगत रोग है और जन्म के बाद भी होता है। जन्म के पूर्व गर्भावस्था में, जन्म के समय व बाद में दिमागी चोट व बुखार होने से यह दोष हो सकता है। वैज्ञानिक भाषा में यह रोग बायोलॉजिकल व न्यूरोकेमिकल समस्या के कारण होता है। इसकी पहचान के लिए फिजिकल और न्यूरोलॉजिकल परीक्षण किया जाता है।
ऐसे संभव है निदान
ऑटिज्म पीड़ित बच्चे के पेट की जांच, न्यूट्रिशन की स्थिति, रोग प्रतिरोधक क्षमता, न्यूरोट्रांसमीटर इम्बैलेंस, शरीर में मरकरी और लेड जैसे जहरीले तत्वों की जांच की जाती है। इसके अलावा बीमारी का कारण अनुवांशिक तो नहीं, इसका पता लगाने के लिए मॉलिक्युलर और सेल्युलर लेवल पर जांच की जाती है। इसके बाद बच्चों का उसकी जरूरत के अनुसार इलाज शुरू किया जाता है।

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed