फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मधुमेह से डरें नहीं, बदलें अपनी जीवनशैली, आधा घंटे टहले और इन चीजों से बनाएं दूरी

Wed, 13 Nov 2019 12:14 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Wed, 13 Nov 2019 12:14 PM IST
विज्ञापन
know about the some important points for diabetes patients
प्रतीकात्मक तस्वीर

मधुमेह से डरने की जरूरत नहीं है। अपनी जीवनशैली बदलकर कोई भी इस बीमार से लड़ सकता है। मधुमेह का असर आंख के साथ दांत पर भी दिखता है। सुबह करीब 30 मिनट टहलने, मीठी चीजें और वसायुक्त खानपान से परहेज करने से काफी फायदा होता है।


 
know about the some important points for diabetes patients
प्रतीकात्मक तस्वीर

डायबिटीज से डरें नहीं बल्कि अपनी जीवनशैली बदलेंहल्का भोजन करने से भी मधुमेह में काबू में रहता है। 14 नवंबर को विश्व मधुमेह दिवस से दो दिन पहले डॉक्टरों ने बातचीत के दौरान एक्सरसाइज और खानपान सुधारने पर जोर दिया। आप भी जानिए किन बातों का रखना है ध्यान...
मधुमेह से डरें नहीं बल्कि अपनी जीवनशैली को बदलें

 

know about the some important points for diabetes patients
डॉ डी हिमांशु, केजीएमयू - फोटो : अमर उजाला
शुगर की वजह से भी होता है दांतों में दर्द
मधुमेह के सामान्य लक्षणों में वजन का अचानक कम होने लगना, बार-बार पेशाब आना, भूख ज्यादा लगना, बार-बार इंफेक्शन होना, पैरों में झनझनाहट, जोड़ों में ंदर्द, कंधे में दर्द, कमर व पेढ़ू का अचानक बढ़ना शामिल हैं। दो साल पहले केजीएमयू में हुए शोध में यह बात भी सामने आई कि जिन मरीजों के दांत हिलते हैं, कटकटाने या झनझनाहट होती है, उनमें भी शुगर की अधिकता रहती है। 35 से 40 साल की उम्र होने पर हर छह माह में एक बार शुगर की जांच अनिवार्य रूप से करानी चाहिए। उन्होंने बताया कि सामान्य व्यक्ति की फास्टिंग शुगर लेवल 80 से 100 और पीपी 140 से नीचे रहे तो मधुमेह नियंत्रित माना जाता है। शुगर बढ़ा हुआ है तो कम से 30 मिनट तेेज गति से चलने की आदत डालें।
- डॉ. डी हिमांशु, केजीएमयू

 
विज्ञापन
विज्ञापन
know about the some important points for diabetes patients
डॉ विक्रम सिंह - फोटो : अमर उजाला
दवा से ज्यादा एक्सरसाइज पर दें ध्यान
मधुमेह में दवा से ज्यादा एक्सरसाइज और अपनी लाइफस्टाइल दुरुस्त रखने की जरूरत होती है। देर रात तक जागना और खाली पेट रहना भी शुगर को बढ़ाता है। इसके असर को कम करने के लिए सुबह तेज गति से चलना चाहिए। टहलते वक्त गति इतनी तेज हो कि हार्ट बीट बढ़े और शरीर से पसीने छूटें। सुबह का नाश्ता ज्यादा लें और शाम का भोजन कम कर दें। - डॉ. विक्रम सिंह, लोहिया संस्थान
विज्ञापन
know about the some important points for diabetes patients
डॉ अनिल गंगवार, एसजीपीजीआई - फोटो : अमर उजाला
साइकिल चलाने से भी काबू में रहती है बीमारी
जो लोग साइकिल चलाते हैं, उनमें शुगर बढ़ने की आशंका न के बराबर होती है। इसलिए शुगर से बचने या इसे नियंत्रित रखने के लिए साइकिल जरूर चलाना चाहिए। सुबह-शाम कुछ देर टहलने और कुछ देर साइकिल चलाने से यह नियंत्रित हो जाती है। पेट को खाली नहीं रखना चाहिए। थोड़ी-थोड़ी देर पर कुछ खाते रहना चाहिए। तली-भुनी और बाजार की चीजों का पूरी तरह से त्याग कर देना चाहिए। - डॉ. अनिल गंगवार, एसजीपीजीआई
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed