फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इस शिव मंदिर में पूरी हुई थी राजा की मनोकामना, हर तरफ से हो गया था निराश

Wed, 08 Aug 2018 04:34 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Wed, 08 Aug 2018 04:34 PM IST
विज्ञापन
know about kareshwar mahadev mandir
कारेश्वर महादेव मंदिर - फोटो : amarujala
लखनऊ के इटौंजा के कुम्हरावां कस्बे में ऐतिहासिक कारेश्वर महादेव मंदिर बाबा केभक्तों की मनौती पूरी करने के लिए क्षेत्रभर में प्रसिद्ध है। बताया जाता है कि यहां आने वाला भक्त निराश नहीं जाता। यहां पर सदियों पुरानी शिवजी की प्रतिमा स्थापित है, रोजाना यहां शिवभक्त शिवजी की पूजा-अर्चना करते हैं।
know about kareshwar mahadev mandir
कारेश्वर महादेव मंदिर - फोटो : amarujala
शिव मंदिर के पास ही गौशाला है। भक्तों की मनौती है कि यहां सावन में नियमित आराधना करने वाले के हर दुख और कष्ट भगवान शिव हर लेते हैं। शिवरात्रि केअलावा सावन के हर सोमवार, नागपंचमी पर बाबा के इस मंदिर पर मेले जैसा माहौल रहता है। 
know about kareshwar mahadev mandir
कारेश्वर महादेव मंदिर - फोटो : amarujala
यूं प्रकट हुए महादेव
भक्तों की मान्यता है कि यह स्वत: ही प्रकट हुई है। महिगंवा रियासत के राजा ने दशकों पहले इस शिव मंदिर का निर्माण कराया था। उनका कोई विशेष काम नहीं बन पा रहा था। वे उसे पूरा करने के लिये सारे प्रयास कर चुके थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
know about kareshwar mahadev mandir
कारेश्वर महादेव मंदिर - फोटो : amarujala
 रियासत के कुछ बुजुर्गो-पुरखों से इसको लेकर चर्चा की। उन्होंने सलाह दी कि अगर बाबा किसी तरह प्रसन्न हो जाएं तो काम पूरा होगा। उसी के बाद राजा ने मनौती मानी और उनका लंबे समय से अटका काम पूरा हो गया। इसके बाद ही उन्होंने बाबा के मंदिर का निर्माण कराया।
विज्ञापन
know about kareshwar mahadev mandir
आदर्श शुक्ला - फोटो : amarujala
कहते हैं भक्त
बीकेटी परसऊ निवासी शिवभक्त आदर्श शुक्ला कहते हैं कि बाबा ने इतना दिया है कि अब उनसे कुछ मांगने का मन नहीं करता। उन्होंने जिंदगी भर बिना मंागे हमें सब कुछ दिया, मेरी मनोकामना है कि जैसे हमे दिया वो हर भक्त को उसका मनचाहा वर दें। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed