अखिलेश यादव के कुछ आदमी मुंह बांधकर प्रदर्शनकारियों के बीच आए और उन्होंने पथराव किया। ये बात यूपी के बीजेपी अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य ने प्रेस कांफ्रेंस में कही। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश की जनता के लिए हाथ-पैर तुड़वाना तो क्या जान भी देनी पड़े तो वे तैयार हैं। केशव ने कहा का लाठीचार्ज सपा का पूर्वनियोजित था। इस बात में कितनी सच्चाई है देखें ये सारी तस्वीरें...
2 of 8
भाजपा का प्रदर्शन
- फोटो : amar ujala
बता दें कि बुधवार को प्रदेश सरकार की नीतियों और बिगड़ी कानून व्यवस्था को लेकर भाजपाइयों ने प्रदर्शन किया था। विधानसभा घेरने जा रहे प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच जमकर संघर्ष हुआ।
3 of 8
भाजपा का प्रदर्शन
- फोटो : amar ujala
बैरीकेडिंग तोड़कर विधानभवन की ओर बढ़ने की कोशिश कर रहे कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच भिड़ंत हो गई। इसके बाद पुलिस ने लाठीचार्ज किया था।
4 of 8
भाजपा का प्रदर्शन
- फोटो : amar ujala
उधर भाजपाई पत्थर फेंकने लगे तो पुलिस ने पानी की तेज धार और आंसू गैस के गोले छोड़कर खदेड़ा। इस दौरान भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं के अलावा सीओ गाजीपुर समेत करीब एक दर्जन पुलिसकर्मी और कुछ फोटोग्राफर व पत्रकार भी घायल हो गए।
5 of 8
भाजपा का प्रदर्शन
- फोटो : amar ujala
प्रदर्शन में प्रदेश अध्यक्ष केशव मौर्य भी शामिल थे। करीब 45 मिनट पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच हुए ‘गुरिल्ला युद्ध’ के दौरान सौ से अधिक प्रदर्शनकारी और दर्जनों पुलिस कर्मी घायल हो गए। इस दौरान एक बल्ली से सीओ गाजीपुर दिनेश गिरी के चेहरे और थाना प्रभारी हजरतगंज के हाथ में चोट लग गई।