{"_id":"57e000c74f1c1b223aa83352","slug":"kanhaiya-kumar-attacks-bjp-and-rss-over-ram-mandir-issue","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कन्हैया कुमार का सवाल, अयोध्या में ही भाजपा को क्यों नजर आते हैं राम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कन्हैया कुमार का सवाल, अयोध्या में ही भाजपा को क्यों नजर आते हैं राम
Mon, 19 Sep 2016 08:44 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Mon, 19 Sep 2016 08:44 PM IST
विज्ञापन
1 of 9
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
(फैजाबाद)। वैष्णव परंपरा के राम और आरएसएस के राम में बड़ा फासला है। वैष्णव के राम शबरी के जूठे बेर खाते हैं, जबकि आरएसएस के राम के हाथों में धनुष की प्रत्यंचा चढ़ी है। हम वैष्णव के राम को पूजने वाले हैं जबकि संघ के राम नाथूराम गोडसे के राम है जो हिंसा में विश्वास रखते हैं।
2 of 9
जेएनयू छात्रसंघ के पूर्व अध्यक्ष कन्हैया कुमार ने सवाल उछाला कि जब कण-कण में राम बसते हैं तो आप को विवादित परिसर में ही राम क्यों दिखते है? वह सोमवार को फार्ब्स इंटर कॉलेज में आयोजित ‘शिक्षा बचाओ, संविधान बचाओ, रोजगार बचाओ और लोकतंत्र बचाओ’ विषय को लेकर जनसभा को संबोधित कर रहे थे।
3 of 9
कन्हैया कुमार ने सवालों के तीर छोड़ते हुए कहा कि वजीफा, शिक्षा और रोजगार की बात करना क्या देशद्रोह है? दलित, पिछड़ा, मजदूर और महिला के हक-हकूक की बात करना क्या देशद्रोह है? पीएम की नीतियों पर सवाल करना क्या देशद्रोह है? जवाब दिया, देशद्रोह उनको लग सकता है, जिनका देश से कोई लेना-देना नहीं है। देश की संप्रभुता को बराक ओबामा के चरणों में रख दिया गया। हम उस डोनाल्ड ट्रंप का भजन क्यों सुन रहे हैं जिसने बाहरियों को अमेरिका में नहीं घुसने देने का ऐलान कर रखा है?
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 9
उन्होंने चेताते हुए कहा कि अल्लाह और ईश्वर के बीच किसी कमीशन एजेंट की जरूरत नहीं है। यह बिस्मिल और अशफाक की धरती है जहां हिंदू-मुस्लिम दोनों ने मिलकर आजादी की लड़ाई लड़ी लेकिन आज उन्हीं दोनों को लड़ाने की कोशिशें खूब की जा रही हैं। कहा कि मोहम्मद एखलाक कैसे मरा?
विज्ञापन
5 of 9
यह सवाल उतना नहीं उठा जितना कि उसके यहां गाय का मांस था या कि भैंस का। रोहित ने आत्महत्या क्यों की? यह सवाल दब गया। मुद्दा यह बना कि वह दलित है या पिछड़ा।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।