{"_id":"5dabd2e48ebc3e017768c8ab","slug":"kamlesh-tiwari-murder-case-dgp-op-singh-says-revealed-by-phone-call","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कमलेश तिवारी हत्याकांड में एक और बड़ा सच, फोन कॉल ने खोले सारे राज, यूपी के रहने वाले हैं युवक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कमलेश तिवारी हत्याकांड में एक और बड़ा सच, फोन कॉल ने खोले सारे राज, यूपी के रहने वाले हैं युवक
Sun, 20 Oct 2019 08:52 AM IST
शाहरुख खान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: शाहरुख खान
Updated Sun, 20 Oct 2019 08:52 AM IST
विज्ञापन
कमलेश तिवारी हत्याकांड
- फोटो : अमर उजाला
राजधानी में हिंदू समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष कमलेश तिवारी की निर्मम हत्याकांड का यूपी पुलिस ने खुलासा कर दिया है। डीजीपी के मुताबिक जिस नंबर से आखिरी बार अभियुक्तों ने कमलेश तिवारी से बात की थी, उसी नंबर से गुजरात के कई नंबरों पर बात की गई। जिससे पुलिस को इस हत्याकांड का सिरा तलाशने में आसानी हुई। डीजीपी ने बताया कि उन्होंने खुद गुजरात के डीजीपी से बात कर मदद मांगी।
kamlesh tiwari murder case
- फोटो : सोशल मीडिया
गुजरात एटीएस सीधे मिठाई की दुकान पर पहुंची और वहां का सीसीटीवी फुटेज खंगाला तो उसमें एक युवक मिठाई लेता हुआ दिखाई दे रहा है। एटीएस ने उसकी शिनाख्त फैजान के रूप में की। देर रात एटीएस ने फैजान को गिरफ्तार किया और फिर मोहसिन और राशिद को भी गिरफ्तार कर लिया गया। उन्होंने बताया कि इस मामले में दो अन्य लोगों गौरव तिवारी और मोहसिन के भाई को भी हिरासत में लिया गया था, जिन्हें बाद में छोड़ दिया गया।
dgp
- फोटो : ani
डीजीपी ने बताया कि गौरव तिवारी मूल रूप से यूपी का ही रहने वाला है। उसने कमलेश तिवारी को फोन कर उसके संगठन से जुड़ने की इच्छा जाहिर की थी। डीजीपी ने बताया कि उक्त दोनों व्यक्तियों को छोड़ भले ही दिया गया हो, लेकिन उन पर पूरी नजर रखी जा रही है। पकड़े गए तीन युवकों का भी कोई आपराधिक इतिहास अब तक नहीं पता चला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
kamlesh tiwari murder case
- फोटो : सीसीटीवी फुटेज से
नामजद मौलाना भी पुलिस हिरासत में
डीजीपी ने बताया कि कमलेश की पत्नी की ओर से दी गई तहरीर में नामजद मौलाना अनवारुल हक और मुफ्ती मोईन कासिमी को भी हिरासत में लिया गया है। इस मामले में लखनऊ पुलिस, यूपी एटीएस, यूपी एसटीएफ, बिजनौर पुलिस और गुजरात पुलिस व एटीएस द्वारा छानबीन की जा रही है।

कमलेश तिवारी हत्याकांड।
- फोटो : amar ujala
यूपी के ही रहने वाले हैं युवक
डीजीपी ने बताया कि हत्या करने वाले जिन युवकों के नाम सामने आए हैं वह गुजरात के सूरत में रहकर अलग-अलग काम करते हैं। मूल रूप से यह यूपी के ही रहने वाले बताए जा रहे हैं। उन्होंने नाम बताने से इंकार करते हुए कहा कि इससे हमारी विवेचना पर असर पड़ सकता है। वहीं सूत्रों का कहना है कि गुजरात में गिरफ्तार किया गया रशीद पठान दुबई में रह चुका है। हालांकि इस हत्याकांड में किसी तरह की फंडिंग की गई है या नहीं, इसकी तस्दीक अभी तक नहीं हो पाई है।