फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कैराना व नूरपुर में भाजपा की 'विरासत से सियासत' साधने की कोशिश, मिल सकता है सहानुभूति का लाभ

Wed, 09 May 2018 09:30 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Wed, 09 May 2018 09:30 AM IST
विज्ञापन
kairan and noorpur by-election.
अपने दामाद व बेटी के साथ मृगांका सिंह। - फोटो : amar ujala

भाजपा ने कैराना और नूरपुर में उपचुनाव के लिए मंगलवार को अपने प्रत्याशियों की घोषणा कर दी। लोकसभा की कैराना सीट पर मृगांका सिंह जबकि विधानसभा की नूरपुर सीट पर अवनी सिंह को उम्मीदवार बनाया गया है।



कैराना में हुकुम सिंह और नूरपुर में विधायक लोकेन्द्र सिंह चौहान के निधन के कारण रिक्त स्थानों को भरने के लिए उपचुनाव हो रहा है। बता दें कि मृगांका सिंह कैराना से भाजपा सांसद रहे हुकुम सिंह की पुत्री हैं। भाजपा ने उन्हें विधानसभा चुनाव में कैराना सीट से उम्मीदवार बनाया था लेकिन वह सपा के नाहिद हसन के मुकाबले पराजित हो गई थीं।

नूरपुर में उम्मीदवार बनाई गई अवनी सिंह यहां से भाजपा के टिकट पर दो बार विधायक रहे दिवंगत लोकेन्द्र सिंह चौहान की पत्नी हैं। अवनी अभी तक राजनीतिक रूप से सक्रिय नहीं रही हैं।

पार्टी ने मृगांका के जरिये कैराना में सहानुभूति के साथ ही हुकुम सिंह की विरासत से सियासत के समीकरण साधने की कोशिश की है। नूरपुर में भी भाजपा को सहानुभूति का लाभ मिलने की संभावना है।

सपा गठबंधन ने इन उम्मीदवारों को दिया मौका
उपचुनाव के लिए इन दो सीटों पर भाजपा को रोकने के लिए सपा गठबंधन ने भी अपने प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। गठबंधन में कैराना लोकसभा सीट राष्ट्रीय लोकदल के हिस्से में गई है। जिस पर मौजूदा समय में सपा की नेता तबस्सुम हसन को मौका दिया गया है। वो रालोद के चुनाव चिन्ह पर चुनाव लड़ेंगी। वहीं, नूरपुर में सपा ने नईमुल हसन को कैंडिडेट बनाया है। इन दोनों सीटों पर मतदान 28 मई को और मतगणना 31 मई को होगी।

kairan and noorpur by-election.

अपने परिवार के साथ दिवंगत सांसद हुकुम सिंह।

kairan and noorpur by-election.
मृगांका सिंह - फोटो : amar ujala

कैराना से उम्मीदवार मृगांका सिंह एक कार्यक्रम के दौरान।

विज्ञापन
विज्ञापन
kairan and noorpur by-election.
नूरपुर की उम्मीदवार लोकेन्द्र सिंह चौहान की पत्नी अवनी सिंह।
विज्ञापन
kairan and noorpur by-election.

कैराना से रालोद के टिकट पर चुनाव लड़ने वाली तबस्सुम हसन व नूरपुर से उम्मीदवार सपा के उम्मीदवार नईमुल हसन।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed