फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

लखनऊ से इलाहाबाद और पटना के लिए 14 जून से हवाई सेवाएं, यहां देखें फ्लाइट्स की टाइमिंग

Wed, 16 May 2018 04:09 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Wed, 16 May 2018 04:09 PM IST
विज्ञापन
jet airways will start flights from lucknow to allahabad and patna
jet airways, plane, mobile blast
जेट एयरवेज भी तीन नए मार्गों पर हवाई सेवाएं शुरू करेगी। रीजनल कनेक्टिविटी स्कीम (आरसीएस) के तहत कंपनी लखनऊ-इलाहाबाद और पटना के लिए 14 जून से सेवा शुरू करेगी। लखनऊ-बरेली-दिल्ली-बरेली-लखनऊ सेक्टर में भी जल्द सेवाएं शुरू करने की योजना है।
jet airways will start flights from lucknow to allahabad and patna
flight
नागरिक उड्डयन मंत्री नंदगोपाल नंदी ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि दूसरी दौर की बिडिंग में उत्तर प्रदेश के नौ हवाई अड्डों और 22 वायु मार्गों का चयन हुआ है। खास तौर पर इलाहाबाद से कई शहरों के लिए विमान सेवा शुरू होंगी।
jet airways will start flights from lucknow to allahabad and patna
flight - फोटो : getty images
इलाहाबाद से कई प्रमुख शहरों जैसे बंगलूरू, भोपाल, भुवनेश्वर, मुंबई, गोरखपुर, देहरादून, इंदौर, कोलकाता, नागपुर, रायपुर, पुणे, पटना और लखनऊ के लिए उड़ानें शुरू होंगी। नंदी ने कहा की फ्लाइट शुरू होने से इलाहाबाद और लखनऊ की दूरी काफी कम समय मे तय की जा सकेगी। इसके अलावा दूसरे राज्यों खासकर बिहार, मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र से भी कनेक्टिविटी बेहतर होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
jet airways will start flights from lucknow to allahabad and patna
plane - फोटो : self
उड़ानों का प्रस्थान और आगमन
9 डब्ल्यू 3555 लखनऊ से 06.30 बजे रवाना होगा, 8.05 बजे इलाहाबाद पहुंचेगा
9 डब्ल्यू 3558 इलाहाबाद से पटना के लिए 08.35 बजे रवाना, पहुंचने का समय 10.15  
9 डब्ल्यू 3557 सुबह 10.40 बजे पटना से रवाना, दोपहर 12.20 बजे इलाहाबाद  
9 डब्ल्यू 3556 इलाहाबाद से दोपहर 12.50 पर रवाना, 2.25 पर लखनऊ
विज्ञापन
jet airways will start flights from lucknow to allahabad and patna
Plane
नागपुर-इलाहाबाद-इंदौर रूट पर हफ्ते में तीन दिन हवाई सेवा
16 जून से जेट एयरवेज नागपुर-इलाहाबाद- इंदौर सेक्टर में सप्ताह में तीन बार हवाई सेवाएं शुरू करेगा। उड़ान 9 डब्ल्यू 3553 नागपुर से सुबह 9.45 बजे रवाना होकर 11.50 बजे इलाहाबाद पहुंचेगी। उड़ान 9 डब्ल्यू 3552 दोपहर 12.20 बजे इलाहाबाद से प्रस्थान कर दोपहर 2.30 बजे इंदौर पहुंचेगी। वापसी यात्रा में उड़ान 9 डब्ल्यू 3551 इंदौर से दोपहर 3 बजे रवाना होगी और शाम 5.10 बजे इलाहाबाद पहुंचेगी। इसी तरह वापसी में उड़ान 9 डब्ल्यू 3554 शाम 5.40 बजे इलाहाबाद से प्रस्थान कर रात 7.45 बजे नागपुर पहुंचेगी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed