उत्तर रेलवे ने दिल्ली और देहरादून के यात्रियों को बड़ी राहत दी है। काफी समय से निरस्त चल रहीं जनता एक्सप्रेस, पद्मावत व फैजाबाद-दिल्ली एक्सप्रेस का संचालन बुधवार से बहाल कर दिया गया। हालांकि, बुधवार को फैजाबाद-दिल्ली व जनता एक्सप्रेस की अधिकतर सीटें खाली ही रहीं।
दिल्ली और देहरादून के यात्रियों को मिली राहत, ये ट्रेनें हुईं बहाल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
16 से बढ़ेगा काठगोदाम एक्स. का किराया
कानपुर-काठगोदाम गरीबरथ एक्सप्रेस 16 जुलाई से सुपरफास्ट एक्सप्रेस बन जाएगी। इसमें थर्ड एसी व स्लीपर बोगियां होंगी। थर्ड एसी का किराया 145 रुपये अधिक देना पड़ेगा। गौरतलब है कि कानपुर से काठगोदाम जाने वाली गरीबरथ एक्सप्रेस लखनऊ होेते हुए जाती है। लखनऊ से काठगोदाम तक का किराया 450 रुपये था, लेकिन ट्रेन के सुपरफास्ट बनते ही थर्ड एसी का किराया 595 रुपये हो जाएगा। अब ट्रेन में थर्ड एसी की चार और स्लीपर की सात बोगियों होंगी। स्लीपर का किराया 220 रुपये होगा। ट्रेन में जनरल की पांच बोगियां होंगी।
अयोध्या से दिल्ली जाने वाली 14205 अयोध्या-दिल्ली एक्सप्रेस व प्रतापगढ़ से दिल्ली के बीच चलने वाली 14207 पद्मावत एक्सप्रेस 18 व 19 जुलाई को कैंसिल रहेंगी। रेलवे अधिकारियों ने बताय कि परिचालन संबंधी कारणों से ट्रेनों को निरस्त किया गया है।