श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर पूरा लखनऊ कृष्ण भक्ति में सराबोर रहा। रात 12 बजते ही मंदिर और ठाकुरद्वारे शंख और घंटा-घड़ियाल से गूंज उठे। श्रीकृष्ण के जयकारों के बीच लोगों ने उनका स्वागत कर पूजन-अर्चन किया। राज्यपाल राम नाईक, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा राजधानी की पुलिस लाइन में आयोजित जन्मोत्सव कार्यक्रम में शामिल हुए।
2 of 10
janmashtami
- फोटो : amar ujala
श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के मौके पर मंदिरों में प्रभु श्रीकृष्ण की मनमोहक झांकियां सजाई गईं। झाकियों में श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं को आकर्षक ढंग से दर्शाया गया है।
3 of 10
janmashtami
- फोटो : amar ujala
राजधानी लखनऊ की पुलिस लाइन में परपंरागत तरीके से इस बार भी प्रभु श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव का भव्य आयोजन हुआ। यहां राज्यपाल नाईक, मुख्यमंत्री योगी और उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा ने दीप जलाकर सांस्कृतिक आयोजन का शुभारंभ किया। तीनों ने राधे-कृष्ण पर पुष्प वर्षा की तो पूरा पंडाल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा।
4 of 10
janmashtami
- फोटो : amar ujala
यहां उच्च न्यायालय इलाहाबाद के न्यायाधीश वीके सिंह, प्रमुख सचिव गृह अरविंद कुमार, पुलिस महानिदेशक ओपी सिंह के अलावा बड़ी संख्या में पहुंचे लोग रंगारंग कार्योक्रमों से मंत्रमुग्ध हो गए।
5 of 10
janmashtami
- फोटो : amar ujala
उत्तर और पूर्वोत्तर रेलवे परिसरों में जन्माष्टमी उत्सव पर सुंदर झाकियां सजाई गईं। यहां भी जन्माष्टमी के मौके पर मेले सा ओयाजन रहा।