फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

International Yoga Day: गोरखपुर में सीएम तो लखनऊ में डिप्टी सीएम ने किया योग, आयोजित हुए सैकड़ों कार्यक्रम

Sat, 21 Jun 2025 06:17 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला, सिटी रिपोर्टर, लखनऊ
अमर उजाला, सिटी रिपोर्टर, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Sat, 21 Jun 2025 06:17 PM IST
सार

International Yoga Day: अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर राजधानी लखनऊ सहित पूरे प्रदेश में आयोजन हुए।हुए। 

विज्ञापन
International Yoga Day: CM did yoga in Gorakhpur and Deputy CM did yoga in Lucknow, hundreds of programs were
गोरखपुर में योग करते सीएम योगी आदित्यनाथ - फोटो : X @PTI_News

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस प्रदेश भर में धूमधाम से मनाया गया। राजनीतिक दलों के लोगों से लेकर आम आदमी तक ने इन कार्यक्रमों में शिरकत की। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर में योग किया तो वहीं डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने लखनऊ में योगाभ्यास किया।


 


 
International Yoga Day: CM did yoga in Gorakhpur and Deputy CM did yoga in Lucknow, hundreds of programs were
डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक। - फोटो : अमर उजाला।

गोमती नगर स्थित अंबेडकर पार्क में भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित मोर्चा द्वारा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में भाजपा नेता नीरज सिंह एमएलसी मुकेश शर्मा, संगठन मंत्री धर्मपाल सिंह मौजूद रहे। 


International Yoga Day: CM did yoga in Gorakhpur and Deputy CM did yoga in Lucknow, hundreds of programs were
योग दिवस। - फोटो : अमर उजाला।

राज्यपाल आंनदीबेन पटेल ने राजभवन में किया योग। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मंशा के अनुरूप नगर विकास विभाग ने प्रदेश के सभी नगरीय निकायों में 100 से अधिक योग पार्क विकसित किए हैं। इन पार्कों में योग और संबंधित गतिविधियों के लिए सभी जरूरी सुविधाएं उपलब्ध रहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
International Yoga Day: CM did yoga in Gorakhpur and Deputy CM did yoga in Lucknow, hundreds of programs were
योग दिवस। - फोटो : अमर उजाला।
अंबेडकर पार्क में बड़ी संख्या में योग करने आए लोग। 
विज्ञापन

योग दिवस पर बोले सीएम योगी आदित्यनाथ- स्वस्थ शरीर से ही पूरे होते हैं सपने

International Yoga Day: CM did yoga in Gorakhpur and Deputy CM did yoga in Lucknow, hundreds of programs were
सीएम योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि शारीरिक रूप से स्वस्थ रहना बहुत जरूरी है, तभी व्यक्ति अपने सपनों को पूरा कर सकता है। उन्होंने कहा कि योग सिर्फ व्यायाम नहीं, बल्कि आत्मा की शक्ति को बढ़ाने का माध्यम है। यह हमारे ऋषियों की परंपरा है, जिसे वेदों, पुराणों और शास्त्रों ने आज तक जीवित रखा है। इसके साथ ही योगी आदित्यनाथ ने सभी से अपील की कि वे योग को अपने जीवन का हिस्सा बनाएं ताकि शरीर और मन दोनों स्वस्थ रहें।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed