{"_id":"5f3e65f68ebc3e410368438c","slug":"inspite-of-increasing-cases-of-corona-infection-there-is-huge-rush-in-markets-in-lucknow","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच चरम पर लापरवाही, बाजारों में भारी भीड़, न सावधानी... न खौफ, तस्वीरें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच चरम पर लापरवाही, बाजारों में भारी भीड़, न सावधानी... न खौफ, तस्वीरें
Thu, 20 Aug 2020 05:45 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Thu, 20 Aug 2020 05:45 PM IST
विज्ञापन
बाजार में जमा भारी भीड़
- फोटो : amar ujala
लखनऊ में कोरोना के मामले बढ़ते जा रहे हैं फिर भी बहुत से लोग न तो मास्क पहन रहे हैं और न ही सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कर रहे हैं। बाजारों में और बुरा हाल है। यहां सोशल डिस्टेंसिंग तो दूर की बात लोग भीड़ लगाए खरीदारी करने में जुटे रहते हैं।
- फोटो : amar ujala
वहीं जिन अफसरों पर सोशल डिस्टेंसिंग के अमल कराने जिम्मेदारी हैं, वे भी हालात की अनदेखी कर रहे हैं। इस लापरवाही का नमूना अमीनाबाद, निशातगंज और आईटी चौराहा के आसपास देखने को मिला।
- फोटो : amar ujala
आईटी चौराहा : हसनगंज कोतवाली क्षेत्र के आईटी चौराहा से चंद मीटर की दूरी पर सड़क के फुटपाथ पर बाजार सजी थी। यहां दुकानों में गणेश चतुर्थी के पर्व के मद्देनजर शाम पांच से सात बजे तक भीड़ जमी रही। सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं दिखा।
विज्ञापन
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
बिना मास्क लगाकर घूमना कोरोना प्रोटोकॉल को तोड़ना है। इससे हम खुद के संग दूसरे की जिंदगी संग खिलवाड़ कर रहे हैं। बिना मास्क लगाकर रोड पर टहलने वालों पर सख्त करवाई होनी चाहिए - डॉ. आशुतोष दुबे, सिविल अस्पताल, चिकित्सा अधीक्षक
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
बुधवार को एक राज्यमंत्री समेत 767 मरीजों में कोरोना की पुष्टि हुई, जबकि दस मरीजों की मौत हो गई। योगी सरकार में राज्यमंत्री चौधरी उदयभान सिंह की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उन्हें एसजीपीजीआई में भर्ती करा दिया गया है। राज्यमंत्री विधानसभा सत्र में शामिल होने के लिए आए थे। इससे पहले मंगलवार को राज्यमंत्री अतुल गर्ग भी कोरोना की चपेट में आ चुके हैं।