{"_id":"5e2044388ebc3e4b4335301e","slug":"income-tax-raid-on-seven-places-of-pan-masala-traders-in-lucknow","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"पान मसाला के दो व्यापारियों के सात ठिकानों पर आयकर छापा, कई दस्तावेज जब्त","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
पान मसाला के दो व्यापारियों के सात ठिकानों पर आयकर छापा, कई दस्तावेज जब्त
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Thu, 16 Jan 2020 06:46 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
पान मसाला डीलर के गोदाम में छापा मारने पहुंचा दस्ता
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
दिल्ली की आयकर टीम ने बुधवार को लखनऊ के दो बड़े व्यापारियों के सात ठिकानों पर छापा मारा। यह कार्रवाई दिल्ली में छापा के बाद चल रही जांच के क्रम में हुई है। लखनऊ में जिन व्यापारियों के गोदाम, फैक्टरी व आवास को अफसर खंगाल रहे हैं वह कमला पसंद एवं राजश्री पान मसाला के डीलर हैं। इस छापा में व्यापारियों के परिसर से जमीन में निवेश के दस्तावेज मिले हैं।
2 of 5
पान मसाला डीलर के गोदाम में छापा मारने पहुंचे दस्ते के साथ मौजूद सुरक्षाबल
- फोटो : अमर उजाला
आयकर विभाग की जांच इकाई के ज्वाइंट डायरेक्टर अमित कुमार ने बताया कि पान मसाला व्यापारी मदन गोपाल गुप्ता, नवीन गुप्ता और संदीप मित्तल के परिसरों की दिल्ली से आयी टीम जांच कर रही है। उनके साथ में पुलिसकर्मी भी गैर जनपद से आए हैं।
3 of 5
पान मसाला के व्यापारियों के ठिकानों पर छापा
- फोटो : अमर उजाला
उधर, आयकर सूत्रोें ने बताया कि मदन गोपाल गुप्ता एवं नवीन गुप्ता पिता व पुत्र हैं, जिनके कारोबारी स्थल रकाबगंज के सुभाष मार्ग के अलावा पास स्थित गोदाम और निवास एवं संदीप मित्तल के तिलकनगर स्थित आवास सहित सात परिसरों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
पान मसाला के व्यापारियों के ठिकानों पर छापा
- फोटो : अमर उजाला
इसमें लखनऊ के कुछ अफसर सहयोग कर रहे हैं। इसके अतिरिक्त अमौसी स्थित एक पान मसाला फैक्टरी में भी जांच चल रही। छापे की यह कार्रवाई सुबह 8:30 बजे शुरू हुई जो देर रात तक चलती रही है।
विज्ञापन
5 of 5
पान मसाला के व्यापारियों के ठिकानों पर छापा
- फोटो : अमर उजाला
सूत्र बताते कि इस छापे में नकदी भी मिली, लेकिन अधिक नहीं। जबकि जांच के दौरान परिसरों से संपत्ति में निवेश करने के दस्तावेज जब्त किए गए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।