{"_id":"5b3df09a4f1c1bbc248b4980","slug":"important-news-for-hajj-passengers","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"हज यात्रा रद्द की तो पड़ेगा महंगा, अगली उड़ान में सीट के लिए देनी होगी ये कीमत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हज यात्रा रद्द की तो पड़ेगा महंगा, अगली उड़ान में सीट के लिए देनी होगी ये कीमत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Thu, 05 Jul 2018 04:28 PM IST
विज्ञापन
डेमो
हवाई जहाज में सीट की बुकिंग के बाद ऐन वक्त पर यात्रा कैंसिल करना हज यात्री को मंहगा पड़ेगा। उसे अगली उड़ान में सीट लेने के लिए 25,000 रुपये अतिरिक्त देने होंगे। हज कमेटी ऑफ इंडिया ने किसी भी तरह की परेशानी से बचने को यात्रियों के लिए निर्देश जारी किए हैं।
यूपी से इस बार करीब 33 हजार यात्री हज पर जाएंगे। लखनऊ के चौधरी चरण सिंह एयरपोर्ट से हज की उड़ानें 14 जुलाई से शुरू होंगी। यात्रियों को अपनी उड़ान तिथि से दो दिन पहले ऑनलाइन या फिर हज हाउस में आकर अपनी सीट की बुकिंग करनी होगी।
बुकिंग करने के बाद बगैर किसी उचित कारण हज यात्री ऐन वक्त पर अपनी उड़ान कैंसिल नही कर सकेंगे। हज कमेटी ऑफ इंडिया के नए सर्कुलर के मुताबिक उड़ान की तारीख में बदलाव हज यात्री या उनके किसी रिश्तेदार की मौत होने पर ही होगा। गंभीर बीमारी या किसी तरह का हादसा होने पर भी उड़ान की तारीख में बदलाव करवाया जा सकेगा।

Trending Videos
यात्रियों ने जमा की हज खर्च की राशि
डेमो
ऐसे में दूसरी उड़ान में जगह होने पर ही सीट कन्फर्म होगी। हज कमेटी ने साफ किया है कि सीट बुकिंग के बाद यात्री अगर नहीं पहुंचता है तो उसे दूसरी उड़ान में सीट लेने के लिए 25,000 रुपये अतिरिक्त कोर बैंकिंग के जरिये हज कमेटी ऑफ इंडिया के खाते में जमा कराने होंगे।
वहीं लखनऊ एयरपोर्ट से जाने वाले ग्रीन श्रेणी के यात्रियों से 2 लाख 60 हजार 100 रुपये और अजीजिया श्रेणी के यात्रियों से 2 लाख 25 हजार 950 रुपये, वाराणसी एयरपोर्ट से जाने वाले ग्रीन श्रेणी के यात्रियों से 2 लाख 72 हजार 100 और अजीजिया श्रेणी के यात्रियों से 2 लाख 37 हजार 900 तथा दिल्ली एयरपोर्ट से जाने वाले पश्चिमी यूपी के ग्रीन श्रेणी के यात्रियों से 2 लाख 51 हजार 950 और अजीजिया श्रेणी के यात्रियों से 2 लाख 17 हजार 800 रुपये लिये गए हैं।