{"_id":"5f6d92912dbcee5b121ad5ec","slug":"imambara-opened-for-tourists-in-lucknow-see-pictures","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"छह माह बाद खुले इमामबाड़े के ताले, दीदार काे उमड़े सैलानी, सेल्फी लेकर संजोई यादें, तस्वीरें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छह माह बाद खुले इमामबाड़े के ताले, दीदार काे उमड़े सैलानी, सेल्फी लेकर संजोई यादें, तस्वीरें
Fri, 25 Sep 2020 12:46 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Fri, 25 Sep 2020 12:46 PM IST
विज्ञापन
इमामबाड़े को देखने पहुंचे पर्यटक
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सत्रहवीं शताब्दी की वास्तुकला और नवाबी दौर की बेहतरीन कारीगरी को देख गुरुवार को देशभर से आए सैलानी अभिभूत हो गए। पर्यटकों ने लंबे इंतजार के बाद बड़ा इमामबाड़ा, भूलभुलैया और छोटा इमामबाड़ा का दिल खोलकर दीदार किया।
- फोटो : amar ujala
मौका था छह माह बाद शहर के पर्यटन केंद्रों के ताले खुलने के पहले दिन का, जहां पहुंचकर लोगों ने धरोहरों को करीब से देखा और उनके साथ सेल्फी लेकर यादें संजोई।
- फोटो : amar ujala
हुसैनाबाद ट्रस्ट को लिखित आदेश मिलने के बाद गुरुवार को इमामबाड़े के दरवाजे सैलानियों के लिए खोले गए। सुबह से ही पर्यटक इमामबाड़े का दीदार करने पहुंचना शुरू हो गए थे। शाम तक करीब 458 पर्यटकों ने इमामबाड़े और भूलभुलैया का दीदार किया। इसमें 13 बच्चे भी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
नई गाइडलाइन के मुताबिक प्रवेश से पहले सभी सैलानियों की थर्मल स्क्रीनिंग की गई और हाथ सैनिटाइज करवाए गए। बगैर मास्क पहने आने वाले दर्शकों को प्रवेश नहीं दिया गया। इमामबाड़े के प्रभारी हबीबुल हसन ने बताया कि सभी पर्यटकों की रजिस्टर में एंट्री की गई।
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
पहले दिन 22 हजार से ज्यादा की आमदनी बड़ा इमामबाडा के प्रभारी हबीबुल हसन ने बताया कि पहले दिन शाम पांच बजे तक 22 हजार 575 रुपये की आमदनी हुई है।