फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

टायर फटने से दुर्घटनाग्रस्त हुई कार, आईआईएस अफसर की मौत, इसी महीने हुई थी शादी

Sat, 30 Dec 2017 10:33 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Sat, 30 Dec 2017 10:33 PM IST
विज्ञापन
IIS officer died in an accident on agra lucknow express way.

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर थाना ऊसराहार क्षेत्र के भरतिया कोठी के पास एक तेज रफ्तार कार के एक तरफ के दोनों टायर फट गए जिससे कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में लखनऊ निवासी दीपल सक्सेना की मौत हो गई। दीपल की पत्नी और मां को भी चोटें आईं। घायलों को सैफई अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।



साउथ सिटी कॉलोनी लखनऊ निवासी इंडियन इंफॉर्मेशन सर्विसेज के अधिकारी दीपल सक्सेना पत्नी साक्षी माथुर और मां रश्मि देवी के साथ आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे से लखनऊ से दिल्ली जा रहे थे। दीपल दिल्ली में सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय में प्रशिक्षु अफसर थे। उनका चयन 2015 में हुआ था जबकि मई 2018 में सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय में तैनाती होनी थी।

IIS officer died in an accident on agra lucknow express way.

कार ड्राइवर संदीप कुमार गाड़ी चला रहा था। जैसे ही वह थाना ऊसराहार क्षेत्र के भरतिया कोठी की तरफ से निकले अचानक उनकी कार के एक साइड के दो टायर फट गए। हादसे में दीपल की मौके पर ही मौत हो गई। उनकी पत्नी साक्षी व मां रश्मि देवी और ड्राइवर को भी चोटे आईं। दीपल पत्नी और मां के साथ दिल्ली में खरीदे गए फ्लैट में शिफ्ट होने के लिए जा रहे थे। गाड़ी में सारा सामान रखा था।

दीपल की शादी 11 दिसंबर को हुई थी। उसकी पत्नी साक्षी की मेंहदी भी हाथ से नहीं छूटी थी और ये हादसा हो गया। दुर्घटना के बाद आसपास खेतों में काम कर रही ग्रामीणों की भीड़ एकत्रित हो गई। मौके पर यूपी-100 की गाड़ी के स्टाफ ने घायलों को सैफई अस्पताल में भर्ती कराया।

IIS officer died in an accident on agra lucknow express way.

हर सुख-दुख में रहेंगे साथ
दीपल सक्सेना ने जब 27 दिसंबर को अपने फेसबुक पेज पर अपनी जीवन संगिनी साक्षी माथुर के साथ 11 दिसंबर को हुई शादी के फोटो के साथ यह वक्तव्य लिखा होगा तब ये नहीं सोचा होगा कि इसके ठीक तीसरे दिन वह अपनी पत्नी का साथ हमेशा के लिए छोड़कर चले जाएंगे।

दीपल की शादी इसी माह जयपुर निवासी साक्षी माथुर से हुई थी। दीपल के पिता चंद्र प्रकाश सक्सेना लखनऊ में बैंक अधिकारी हैं, दीपल की मौत से सदमे में हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
IIS officer died in an accident on agra lucknow express way.

शादी के फंक्‍शन में साक्षी व दीपल।

विज्ञापन
IIS officer died in an accident on agra lucknow express way.

दीपल ने अपने फेसबुक प्रोफाइल पर साक्षी के साथ वाली ढेर सारी तस्वीरें लगाई थीं...

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed