आईएएस एसोसिएशन की सर्विस वीक के तीसरे दिन शनिवार को राज्यपाल राम नाईक ने अफसरों को राजभवन में रात्रिभोज दिया। इस मौके पर भव्य सांस्कृतिक संध्या का आयोजन हुआ। राजभवन के गांधी सभागार में राज्यपाल नाईक व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मौजूदगी में सांस्कृतिक संध्या का आगाज 2017 बैच की आईएएस अधिकारी व सिद्धार्थनगर में जॉइंट मजिस्ट्रेट सौम्या पांडेय की गणेश वंदना से हुआ।
सौम्या ने कथक नृत्य की भी प्रस्तुति दी। सचिव ऊर्जा अपर्णा यू ने ‘मधुराष्टकम’ की मनोहारी प्रस्तुति दी। अपर मुख्य सचिव सूचना अवनीश कुमार अवस्थी की पत्नी गायिका मालिनी अवस्थी ने गीत पेश किए।
मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव एसपी गोयल की पत्नी नीलू गोयल व सचिव सूक्ष्म, लघु व मध्यम उद्यम भुवनेश कुमार की पत्नी अर्चना त्यागी कुमार के अलावा निशा सिंह ने ‘ओंकारेश्वर, त्र्यंबकेश्वर, जय शिवशंकर’ पर सामूहिक नृत्य की प्रस्तुति दी।
4 of 6
आईएएस वीक
- फोटो : amar ujala
अनीता भटनागर जैन व उनके पति आशु जैन ने कुंभ के महत्व पर आधारित नृत्य प्रस्तुत किया। अपर मुख्य सचिव सामान्य प्रशासन ललित वर्मा की पत्नी चितवन वर्मा ने अंग्रेजी कविता पर नृत्य प्रस्तुत किया। इनका साथ दिया श्रद्धा गोयल व श्वेता वर्मा ने। स्मिता साहू ने कविता पाठ किया। वैभव श्रीवास्तव ने ‘भंवरे की गुंजन है मेरा दिल’ व 2014 बैच की मेघा रूपम ने ‘एक तू ही भरोसा-एक तू ही भरोसा’ पर नृत्य प्रस्तुत किया। अखिलेश मिश्र ने कविता सुनाई।
प्रमुख सचिव कृषि अमित मोहन प्रसाद के निर्देशन में अफसरों ने स्किट की प्रस्तुति दी। इसमें वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग, व्हाटसएप के जरिए मीटिंग और तबादलों पर कटाक्ष किए गए। इस प्रस्तुति में प्रमुख सचिव उद्यान सुधीर गर्ग ने मुख्य सचिव की भूमिका निभाई। (कार्यक्रम में मौजूद राज्यपाल रामनाईक, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व अन्य।)