फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

फ्लैट के बाहर से बच्ची को उठा ले गया लकड़बग्घा, मिली लाश

Tue, 03 May 2016 04:47 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कानपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, कानपुर Updated Tue, 03 May 2016 04:47 PM IST
विज्ञापन
hyena killed a 3 year old girl in kanpur
बच्ची को उठा ले गया लकड़बग्गा - फोटो : amar ujala
कानपुर के कल्याणपुर के अर्धविकसित नवशीलधाम टाउनशिप में एक लकड़बग्घा ढाई साल की बच्ची को फ्लैट के बाहर से उठा ले गया। काफी देर बाद थोड़ी दूर खेत में खून से लथपथ उसका शव पड़ा मिला।
hyena killed a 3 year old girl in kanpur
मृत बच्ची की फाइल फोटो - फोटो : ओपी वाधवानी
वहीं ग्रामीणों ने लकड़बग्घे को भागते देखा। मामले की जानकारी मिलते ही कई थानों का फोर्स और सीओ मौके पर पहुंचे। कल्याणपुर बिठूर रोड पर नवशीलधाम फेज-टू में आईटीआई पांडुनगर में अनुदेशक अरविंद कश्यप रहते हैं। घर में पत्नी नीलम और दो बेटियां ढाई वर्षीय माही और खुशी (5) हैं। 
hyena killed a 3 year old girl in kanpur
बच्ची को उठा ले गया लकड़बग्गा - फोटो : ओपी वाधवानी
सोमवार रात करीब 8:30 बजे माही पड़ोस में रहने वाले डॉ. एके सिंह के बच्चों के साथ बाहर खेल रही थी। काफी देर तक बेटी नहीं लौटी तो परिजनों ने खोजबीन की। आस-पड़ोस में कहीं बच्ची नहीं मिली। फिर सभी लोग माही को तलाशने लगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
hyena killed a 3 year old girl in kanpur
बच्ची को उठा ले गया लकड़बग्गा - फोटो : amar ujala

कुछ दूर खेत में जाकर देखा तो माही का खून से लथपथ शव पड़ा मिला। पूरे शरीर में जानवर के दांतों और पंजों के निशान थे। वहीं लकड़बग्घा मंडरा रहा था जिसे लोगों ने खदेड़ा। पिता अरविंद बेटी को कल्याणपुर के एक निजी हॉस्पिटल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 

विज्ञापन
hyena killed a 3 year old girl in kanpur
बच्ची को उठा ले गया लकड़बग्गा - फोटो : amar ujala

बेटी की मौत की खबर सुनते ही मां नीलम अचेत हो गई और घर में चीखपुकार मच गई। आदमखोर लकड़बग्घे की बात सुनते ही पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। कल्याणपुर सीओ राजेश सिंह, इंस्पेक्टर संतोष सिंह सहित कई थाने का फोर्स मौके पर पहुंचा। परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed