फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अब हमसफर एक्सप्रेस में कीजिए उदयपुर तक की यात्रा, चंडीगढ़ के लिए भी चलेगी स्पेशल ट्रेन

Sat, 06 Oct 2018 10:41 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, लखनऊ
टीम डिजिटल, अमर उजाला, लखनऊ Updated Sat, 06 Oct 2018 10:41 AM IST
विज्ञापन
humsafar express will run from patliputra to udaipur via lucknow
humsafar express - फोटो : amar ujala
लखनऊ से उदयपुर और चंडीगढ़ जाने वाले यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। उदयपुर के लिए जहां हमसफर एक्सप्रेस चलाई जाएगी वहीं, गोरखपुर से चंडीगढ़ वाया लखनऊ स्पेशल ट्रेल चलाई जाएगी। नवरात्रि में दोनों ट्रेनों के शुरू होने से लोगों का बहुत राहत मिलेगी। 
humsafar express will run from patliputra to udaipur via lucknow
humsafar express - फोटो : amar ujala
हमसफर एक्सप्रेस ट्रेन पाटलिपुत्र से उदयपुर के लिए वाया लखनऊ रवाना होगी। ये ट्रेन 10 अक्तूबर से प्रत्येक बुधवार को उदयपुर सिटी से रवाना होगी। जबकि पाटलिपुत्र से यह ट्रेन प्रत्येक शुक्रवार को 12 अक्टूबर से संचालित होगी। उदयपुर सिटी-पाटलिपुत्र एक्सप्रेस (19669) उदयपुर सिटी से दोपहर 12:20 बजे रवाना होकर अगले दिन सुबह 10:20 बजे लखनऊ होते हुए रात सवा नौ बजे पाटलिपुत्र पहुंचेगी।
humsafar express will run from patliputra to udaipur via lucknow
humsafar express - फोटो : amar ujala
वापसी में पाटलिपुत्र-उदयपुर सिटी एक्सप्रेस (19670) प्रत्येक शुक्रवार को पाटलिपुत्र से रात 12:10 बजे चलकर दोपहर 12:10 बजे लखनऊ पहुंचेगी। यहां से चलकर सुबह 8:20 बजे उदयपुर सिटी पहुंचेगी। ट्रेन दोनों ओर से दानापुर, आरा, बक्सर, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, वाराणसी, सुल्तानपुर, कानपुर,  कन्नौज,फर्रुखाबाद, कासगंज, हाथरस सिटी, मथुरा, भरतपुर, सवाई माधोपुर, कोटा, बूंदी, चन्दरिया व मावली स्टेशनों पर रुकेगी। इसमें थर्ड एसी की कुल 16 बोगियां होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
humsafar express will run from patliputra to udaipur via lucknow
special train - फोटो : amar ujala
चंडीगढ़ के लिए स्पेशल ट्रेन 18 से
नवरात्रि में यात्रियों की राहत के लिए गोरखपुर से चंडीगढ़ वाया लखनऊ स्पेशल ट्रेन चलाई जाएगी। चंडीगढ़-गोरखपुर स्पेशल (04924) प्रत्येक गुरुवार को 18 अक्तूबर से 15 नवंबर तक चंडीगढ़ से रात सवा 11 बजे चलकर सुबह 11 बजे लखनऊ पहुंचेगी। यहां से चलकर शाम साढ़े पांच बजे गोरखपुर पहुंचेगी। 
विज्ञापन
humsafar express will run from patliputra to udaipur via lucknow
special train - फोटो : amar ujala
वापसी में गोरखपुर-चंडीगढ़ स्पेशल (04923) प्रत्येक शुक्रवार को 19 अक्तूबर से 16 नवंबर तक रात 10.10 बजे गोरखपुर से रवाना होकर सुबह 3:20 बजे लखनऊ पहुंचेगी और दोपहर 2:25 बजे चंडीगढ़ पहुंच जाएगी। ट्रेन बस्ती, गोंडा, बरेली, मुरादाबाद, सहारनपुर, अंबाला कैंट में रुकेगी। इसमें जनरल की सात, स्लीपर की नौ, थर्ड एसी की चार, सेकेंड की एक और फर्स्ट व सेकेंड का एक कम्पोजिट कोच होगा।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed