{"_id":"6388202b9e27853ee66a7d19","slug":"horrific-road-accident-in-bahraich-collision-between-truck-and-roadway-bus","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सड़क पर लाशों का ढेर: जोरदार धमाका...आंख खुली तो देखा भयावह मंजर, खून से रंग गई रोड़, चारों तरफ मची चीख-पुकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क पर लाशों का ढेर: जोरदार धमाका...आंख खुली तो देखा भयावह मंजर, खून से रंग गई रोड़, चारों तरफ मची चीख-पुकार
Thu, 01 Dec 2022 09:40 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, बहराइच
अमर उजाला नेटवर्क, बहराइच
Published by: शाहरुख खान
Updated Thu, 01 Dec 2022 09:40 AM IST
विज्ञापन
road accident
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में जरवलरोड थाना क्षेत्र के घाघराघाट रेलवे स्टेशन के पास बुधवार सुबह चार बजे बस को सामने से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि बस के परखच्चे उड़ गए। हादसे में ट्रक चालक समेत छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और 15 लोग घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल हुए पांच लोगों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती करवाया है। हादसे के बाद घटना स्थल पर कोहराम मच गया। हादसे का शिकार हुई रोडवेज बस आगरा ईदगाह डिपो की थी। यह रोडवेज बस जयपुर से लगभग 35-40 सवारियों को लेकर रुपईडीहा जा रही थी। बहराइच-लखनऊ हाईवे पर जरवल रोड थाना इलाके में घाघरा घाट के पास बुधवार सुबह यह हादसा हो गया। जैसे ही ट्रक ने टक्कर मारी एक जोरदार धमका हुआ गहरी नींद में सोए यात्रियों में चीख पुकार मच गई।
road accident
- फोटो : अमर उजाला
धमाके के साथ आंख खुली तो चारों ओर मची चीखपुकार
घाघराघाट में हुए भीषण हादसे को याद जख्मी लोग सिहर उठते हैं। पलक झपकते ही छह परिवारों ने अपनों को खो दिया और जिंदगी भर न भूलने वाला गम दे दिया। हादसे में गंभीर रुप से घायल हुए नेपाल राष्ट्र के सुरखेत निवासी दुर्गा(32) पुत्र यमलाल गुजरात में रहकर किचेन सेफ का कार्य करते हैं।
घाघराघाट में हुए भीषण हादसे को याद जख्मी लोग सिहर उठते हैं। पलक झपकते ही छह परिवारों ने अपनों को खो दिया और जिंदगी भर न भूलने वाला गम दे दिया। हादसे में गंभीर रुप से घायल हुए नेपाल राष्ट्र के सुरखेत निवासी दुर्गा(32) पुत्र यमलाल गुजरात में रहकर किचेन सेफ का कार्य करते हैं।
road accident
- फोटो : अमर उजाला
दुर्गा ने बताया कि बुधवार को उनके दस वर्षीय बेटे भुवन का जन्मदिन था। बेटे को सरप्राइज देने के लिए उन्होंने जयपुर से रुपईडीहा के लिए डायरेक्ट बस पकड़ी थी लेकिन किसी को नहीं पता था, कि हादसे के चलते जन्मदिन की खुशियां गम में बदल जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
road accident
- फोटो : अमर उजाला
गंभीर घायल हुए श्रावस्ती जनपद के सोनवा थाना क्षेत्र के धइसरा निवासी कन्हैयालाल(25) पुत्र इन्द्रप्रसाद ने बताया कि वह दिल्ली में रहकर राजगीर का काम करते हैं। उन्होंने बताया कि काफी दिन से घर नहीं आए थे, इसलिए मंगलवार को पत्नी कृष्णा कुमारी व आठ माह के बेटे किशन के साथ घर के लिए निकले थे।
विज्ञापन
मौके पर पुलिस अधिकारी
- फोटो : अमर उजाला
वहीं मामूली रुप से घायल कन्हैया लाल की पत्नी कृष्ण कुमारी ने बताया कि हादसे के वक्त वह जग रही थी। उन्होंने बताया कि पलक झपकते ही बस में सब तहस-नहस हो गया। उनका आठ माह का मासूम छिटकर दूर गिरा।