भारतीय सेना के सर्जिकल स्ट्राइक में पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में आतंकी शिविरों को ध्वस्त होने से राजधानी के शिया और सुन्नी धर्मगुरु बेहद खुश हैं। उन्होंने केंद्र सरकार के कदम की सराहना की। कहा, पाकिस्तान को खामोशी के साथ सही वक्त में जवाब दिया गया है। विश्व में आतंक से परेशान सभी देशों को भारत की सराहना करनी चाहिए। राजधानी के शिया व सुन्नी उलमा ने ‘अमर उजाला’ से बात कर भारतीय सेना की कार्रवाई की खुलकर सराहना की है।
पाकिस्तान के आतंक को हिंदुस्तानी सेना ही मिटा सकती है। भारतीय सेना के इस कदम पर पूरे देश को गर्व करना चाहिए। मोदी सरकार की सोच-विचार कर शांति से पाकिस्तान को सबक सिखाने की नीति देश के लिए नहीं, बल्कि दुनिया भर के लिए सबक है। -मौलाना डॉ. कल्बे सादिक, उपाध्यक्ष, ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड
3 of 6
मौलाना खालिद रशीद फरंगी महली, इमाम ईदगाह
पाकिस्तानी की हरकतों को काबू करने के लिए यह कार्रवाई बहुत जरूरी थी। यह पाकिस्तान के लिए पैगाम भी है कि हिंदुस्तान अब किसी तरह की आतंकी हरकत बर्दाश्त नहीं करेगा। हालांकि कश्मीर का मसला बातचीत के जरिए हल किया जाना चाहिए। -मौलाना खालिद रशीद फरंगी महली, इमाम ईदगाह
4 of 6
मौलाना सैफ अब्बास नकवी, अध्यक्ष, शिया चांद कमेट
हिंदुस्तानी की अवाम को भारतीय सेना को मुबारकबाद देना चाहिए। भारत सरकार की तरफ से शांतिपूर्वक आतंकी शिविरों को तबाह किए जाने की जितनी भी सराहना की जाए कम है। भारतीय सेना की कार्रवाई की विश्व भर को सराहना करनी चाहिए। -मौलाना सैफ अब्बास नकवी, अध्यक्ष, शिया चांद कमेट
5 of 6
मौलाना इरफान मियां फरंगी महली
पाकिस्तान की आतंकवादी गतिविधियों को रोकने के लिए भारत सरकार के इस कदम की सख्त जरूरत थी। प्रत्येक देशवासी को भारतीय सेना की सराहना करनी चाहिए। पीओके भारत का अंग है, इसे हासिल करना भारत के लिए मुश्किल नहीं है। -मौलाना इरफान मियां फरंगी महली, शहर काजी