{"_id":"5e37ab998ebc3ec6e91f9aa3","slug":"hindu-mahasabha-leader-ranjeet-bachchan-was-threatened-from-unknown-number","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"रणजीत बच्चन हत्याकांड में बड़ा खुलासा, मिली थी धमकी, नहीं देख पाओगे कल का सूरज...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रणजीत बच्चन हत्याकांड में बड़ा खुलासा, मिली थी धमकी, नहीं देख पाओगे कल का सूरज...
Mon, 03 Feb 2020 10:41 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: शाहरुख खान
Updated Mon, 03 Feb 2020 10:41 AM IST
विज्ञापन
ranjeet bachchan murder case
- फोटो : अमर उजाला
राजधानी के हजरतगंज में ग्लोब पार्क के मुख्य गेट के सामने रविवार सुबह विश्व हिंदू महासभा के अध्यक्ष रणजीत बच्चन (42) की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वारदात के वक्त वह अपने दोस्त आदित्य कुमार श्रीवास्तव के साथ मार्निंग वॉक पर निकले थे। बदमाश ने आदित्य को भी गोली मारी। वारदात में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने घायल को इलाज के लिए पहले सिविल अस्पताल फिर ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया। दोपहर में घायल आदित्य की तहरीर पर हत्या व हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज कर पड़ताल शुरू की।
Trending Videos
रणजीत बच्चन
- फोटो : amar ujala
मिली थी धमकी, नहीं देख पाओगे कल का सूरज...
वहीं, विश्व हिंदू महासभा से जुड़े विशाल गुप्ता ने बताया कि रणजीत बच्चन को लगातार धमकियां मिल रही थीं। हिंदुत्व की बात बंद करने तक को कहा गया। गत शनिवार शाम को भी उन्हें किसी अंजान नंबर से धमकी दी गई। कहा गया कि रणजीत बच्चन तुम होशियार रहना। कल सुबह का सूरज का नहीं देख पाओगे। उन्होंने खुद यह बात बताई, लेकिन धमकी पर ज्यादा गौर नहीं किया। पुलिस को भी सूचना नहीं दी।

वारदात को लखनऊ पुलिस ने पूरी गंभीरता से लिया है।
- फोटो : amar ujala
शनिवार को मनाया था जन्मदिन
रणजीत का शनिवार को जन्मदिन था। इस मौके पर ओसीआर परिसर स्थित मंदिर में हवन पूजन का आयोजन किया गया था। वहां पर कई परिचित व महासभा से जुटे लोग भी पहुंचे थे। संगठन के लोगों के मुताबिक रणजीत काफी मुखर नेता थे। वह इस क्षेत्र में काफी समय से काम कर रहे हैं। हालांकि उनको सपा की सरकार में राज्यमंत्री का दर्जा भी दिया गया था। उसी समय ओसीआर में सरकारी भवन का आवंटन भी किया गया था।

ranjeet bachchan
- फोटो : amar ujala
चौकी प्रभारी सहित चार निलंबित
पुलिस कमिश्नर सुजीत पांडेय ने वारदात की जानकारी होने के बाद कार्रवाई भी शुरू कर दी। ड्यूटी में लापरवाही बरतने के मामले में चौकी प्रभारी केडी सिंह बाबू स्टेडियम संदीप तिवारी व परिवर्तन चौक पर मुस्तैद पीआरवी के तीन पुलिसकर्मियों को तत्काल निलंबित कर दिया है। उनके खिलाफ जांच का आदेश भी दे दिया।

रणजीत बच्चन की पत्नी कालिंदी शर्मा।
- फोटो : amar ujala
आश्वासन देकर पुलिस ने कराया अंतिम संस्कार
पुलिस ने दिन में रणजीत का पोस्टमार्टम होने के बाद शाम को परिवारीजनों को मुआवजा दिलाने व मुख्यमंत्री से मुलाकात कराने का आश्वासन देकर रणजीत के पार्थिव शरीर का अंतिम संस्कार बैकुंठ धाम में करा दिया। इससे पहले रणजीत के पार्थिव शरीर को ओसीआर स्थित घर ले जाया गया।