फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   high voltage drama in Lucknow Priyanka reached Darapuri house after cheating police

लखनऊ में दो घंटे हाईवोल्टेज ड्रामा, ऐसे पुलिस को धोखा देकर प्रियंका पहुंचीं दारापुरी के घर

Sat, 28 Dec 2019 10:24 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: Vikas Kumar Updated Sat, 28 Dec 2019 10:24 PM IST
विज्ञापन
high voltage drama in Lucknow Priyanka reached Darapuri house after cheating police
प्रियंका गांधी वाड्रा - फोटो : अमर उजाला

प्रदेश की राजधानी शनिवार को सियासी हाईवोल्टेज ड्रामा की गवाह बनी, जब कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा को पुलिस ने उस वक्त जबरन रोक लिया जब वे रिटायर्ड आईपीएस अफसर एसआर दारापुरी की बीमार पत्नी से मिलने जा रही थीं। पुलिस ने उन्हें रोकने के लिए उनकी कार के सामने एक अन्य कार लगा दिया। नोकझोंक के बाद प्रियंका कार से उतरकर स्कूटी से आगे बढ़ीं तो करीब 400 मीटर बाद पुलिस ने उन्हें फिर रोका। महिला पुलिस कर्मी ने आगे न बढ़ने देने के लिए प्रियंका के गिरेबान पर हाथ डाल दिया। धक्का-मुक्की भी की। तब प्रियंका पैदल ही दारापुरी के करीब 5 किमी दूर इंदिरानगर स्थित घर के लिए निकल पड़ीं। बाद में प्रियंका ने आरोप लगाया कि उन्हें रोकने के लिए एक महिला पुलिसकर्मी ने उनका गला दबाया। उन्हें धकेला भी गया।

विज्ञापन

 

Trending Videos

high voltage drama in Lucknow Priyanka reached Darapuri house after cheating police
स्कूटी पर जाती प्रियंका गांधी - फोटो : ANI

प्रियंका कांग्रेस के स्थापना दिवस समारोह समाप्त होने और प्रमुख नेताओं से मिलने के बाद शाम करीब पांच बजे पार्टी मुख्यालय से निकलीं थीं। इस दौरान उनके साथ सिर्फ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू, पूर्व केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद, प्रमोद कृष्णम, प्रमोद तिवारी और शहर अध्यक्ष मुकेश सिंह चौहान थे। तब तक किसी को यह नहीं बताया गया था कि वे कहां जा रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

high voltage drama in Lucknow Priyanka reached Darapuri house after cheating police
प्रियंका गांधी वाड्रा - फोटो : अमर उजाला

कार के सामने कार लगाकर रोका तो स्कूटी से निकलीं, फिर पैदल ही तय कि या 5 किमी का सफर
प्रियंका की कार लोहिया पार्क चौराहे पर पहुंची तो पुलिस ने उनकी कार के सामने दूसरी कार लाकर उन्हें रोक दिया। पुलिस ने बताया कि सुरक्षा कारणों से उन्हें बताना होगा कि वे कहां जा रही हैं। तब प्रियंका ने कहा कि यह मामला ‘एसपीजी’ सुरक्षा का नहीं है, पूरी तरह से यूपी पुलिस का है। ऐसे रोके जाने से हादसा भी हो सकता था। वे बिना बताए कहीं भी जा सकती हैं, लेकिन पुलिस ने उनका तर्क नहीं सुना। तब प्रियंका पैदल ही फ्लाईओवर पर चढ़ गईं। वहां एक स्कूटी पर बैठकर पॉलीटेक्निक चौराहे पर पहुंचीं। यहां महिला पुलिस कर्मियों ने उन्हें जबरन रोक लिया। एक महिला कर्मी ने उनकी गर्दन पकड़ी और धक्का-मुक्की भी की। तब प्रियंका स्कूटी से उतरकर पैदल ही मुंशी पुलिया की ओर बढ़ गईं। वे करीब 6.20 बजे दारापुरी के आवास पर पहुंचीं।

विज्ञापन

high voltage drama in Lucknow Priyanka reached Darapuri house after cheating police
दारापुरी की बीमार पत्नी से बातचीत करते हुए प्रियंका - फोटो : अमर उजाला

दारापुरी का क्या है मामला
77 वर्षीय एसआर दारापुरी को सीएए और एनआरसी के खिलाफ प्रदर्शन के लिए 19 दिसंबर को गिरफ्तार किया गया था। तभी से उनकी पत्नी की तबीयत खराब चल रही है। प्रियंका ने कहा कि दारापुरी ने सिर्फ एक फेसबुक पोस्ट डाली थी कि सीएए और एनआरसी के खिलाफ अहिंसात्मक प्रदर्शन होने चाहिए। इस पर उन्हें जेल में डाल दिया गया।

high voltage drama in Lucknow Priyanka reached Darapuri house after cheating police
प्रियंका गांधी वाड्रा - फोटो : Amar Ujala

झूठ बोलना, विरोधियों का हिंसा से दमन, कदम वापस खींचना कायरता की निशानी
प्रियंका गांधी वाड्रा ने राजधानी में शनिवार को कांग्रेस स्थापना दिवस समारोह में सीएए और एनआरसी के मुद्दे पर केंद्र सरकार पर हमला बोला। कहा- संविधान के खिलाफ कानून लाना, झूठ बोलना, विरोधी आवाज को हिंसा से कुचलना और फिर कदम वापस खींचना कायरता की निशानी है।

high voltage drama in Lucknow Priyanka reached Darapuri house after cheating police
प्रियंका गांधी वाड्रा - फोटो : ANI

मैं यूपी में कहां जाऊं, तय नहीं करेगी सरकार : प्रियंका
‘ये पुलिस की क्या हरकत है... भाजपा सरकार कायरों वाली हकरत कर रही है। मैं उत्तर प्रदेश की प्रभारी हूं और मैं प्रदेश में कहां जाऊंगी, यह भाजपा सरकार तय नहीं करेगी।’
- प्रियंका गांधी, कांग्रेस महासचिव

high voltage drama in Lucknow Priyanka reached Darapuri house after cheating police
सिद्धार्थनाथ सिंह - फोटो : अमर उजाला

कार्यक्रम फेल हुआ तो प्रियंका ने की नौटंकी : सरकार
कांग्रेस का स्थापना दिवस कार्यक्रम पूरी तरह से फेल रहा तो प्रियंका ने सुर्खियां बटोरने के लिए यह नौटंकी की। मनगढ़ंत कहानी गढ़ दी कि उनका गला दबाने की कोशिश की गई। प्रदेश में धारा-144 लागू है। प्रियंका को उच्चस्तर की सुरक्षा मिली हुई है। उन्हें लोकल पुलिस को अपने कार्यक्रम के बारे में पूर्व सूचना देनी चाहिए थी। प्रियंका और उनका परिवार सिर्फ झूठ की राजनीति करता है।’
- सिद्धार्थनाथ सिंह, कैबिनेट मंत्री

गला पकड़ने, गिराने की बातें भ्रामक व असत्य: सीओ

प्रियंका गांधी की फ्लीट प्रभारी व माडर्न कंट्रोल रूम की सीओ डॉ. अर्चना सिंह का कहना है कि प्रियंका माल एवेन्यू स्थित पार्टी के प्रदेश कार्यालय से कौल हाउस, गोखले मार्ग के लिए निकलीं, लेकिन उनकी फ्लीट वीमेन पावर लाइन-1090 चौराहा से सीधे न जाकर लोहिया पथ की तरफ जाने लगी। 

प्रियंका की सुरक्षा और यातायात व्यवस्था कराने के लिए उनसे गंतव्य के बारे में जानकारी मांगी गई, लेकिन पार्टी कार्यकर्ताओं ने कुछ भी बताने से इनकार कर दिया। इसके बाद प्रियंका गाड़ी से उतरकर कार्यकर्ताओं के साथ पैदल चलने लगीं। अर्चना सिंह ने कहा कि सोशल मीडिया पर प्रियंका गांधी का गला पकड़ना और उन्हें गिराने जैसी भ्रामक बातें प्रचारित की जा रही हैं जो पूर्णतया असत्य हैं। 

सीओ ने कहा, मेरे साथ भी धक्कामुक्की की गई। मैं एक बार गिर भी गई, लेकिन प्रियंका के साथ किसी भी स्तर पर कोई दुर्व्यवहार नहीं किया गया। उन्हें सुरक्षा के मद्देनजर हेलमेट न लगाने की बात भी की गई, मगर उन्होंने ध्यान नहीं दिया। सीओ का कहना है कि उन्होंने पूरी कर्त्तव्यनिष्ठा से अपनी ड्यूटी का निर्वहन किया। सीओ ने अपर पुलिस अधीक्षक प्रोटोकाल को भी यही लिखकर दिया है।

वहीं, सीओ गोमतीनगर संतोष कुमार सिंह का कहना है कि प्रियंका को किसी ने रोका नहीं था। वह जब वीमेन पावर लाइन 1090 चौराहा पहुंची तो पुलिसकर्मियों ने उनसे पूछा कि वह कहां जाना चाहती हैं। इस पर उन्होंने कुछ बताया नहीं और किसी पार्टी नेता के साथ स्कूटी से चली गईं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed