फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

लखनऊ व आसपास के जिलों में झमाझम बारिश, मौसम विभाग ने पूर्वी व पश्चिमी यूपी के लिए जारी किया अलर्ट

Sat, 06 Jul 2019 05:24 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sat, 06 Jul 2019 05:24 PM IST
विज्ञापन
heavy rain changes weather in uttar pradesh
बारिश से खुद को बचाते हुए लोग - फोटो : अमर उजाला

राजधानी लखनऊ व आसपास के जिलों में शुक्रवार रात हुई भारी बारिश के बाद शनिवार को भी बारिश हुई। जिसके चलते कई जगहों पर जलभराव हो गया जिससे लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ा। हालांकि, भीषण गर्मी से राहत मिली। मौसम विज्ञानियों ने अगले तीन-चार दिनों तक पूर्वी व पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों में बारिश की संभावना जताई है।

heavy rain changes weather in uttar pradesh
पानी में फिसली गाड़ी - फोटो : अमर उजाला

शुक्रवार को पूरे दिन लोगों को उमस का सामना करना पड़ा। दिन का तापमान 39.2 डिग्री सेल्शियस था। (शहर में कई जगह दुर्घटनाएं भी हुईं। गाड़ियां फिसलने से लोग घायल हो गए।)

heavy rain changes weather in uttar pradesh
राहत में हुई झमाझम बारिश - फोटो : अमर उजाला
देर रात हुई बारिश के कारण इंदिरा नगर सहित कई इलाकों में तार टूटने, पेटी जलने और तकनीकी फॉल्ट से बिजली सप्लाई ठप हो गई है। इससे इंदिरा नगर के सेक्टर 9, 12 फैजाबाद रोड, सर्वोदय नगर और आसपास के इलाके बिजली संकट की चपेट में आ गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
heavy rain changes weather in uttar pradesh
राहत की बारिश - फोटो : अमर उजाला

लखनऊ के अलावा सीतापुर, श्रावस्ती, हरदोई, बलरामपुर सहित कई जिलों में बारिश हुई और जगह-जगह जलभराव हो गया। जिसने बारिश के निपटने के शासन के इंतजामों की पोल खोल दी।

 

विज्ञापन
heavy rain changes weather in uttar pradesh
- फोटो : अमर उजाला

लखनऊ में शुक्रवार देर रात तक बारिश का दौर जारी था। मौसम विभाग ने राजधानी के मौसम में कोई खास बदलाव न होने की बात कही है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed