फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जाम न लगे, इसलिए राज्यपाल ने खुद खड़े होकर हटवाया बारिश में गिरा पेड़, तस्वीरें

Thu, 20 Jul 2017 03:24 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ Updated Thu, 20 Jul 2017 03:24 AM IST
विज्ञापन
governor ram naik came out to see a tree falls because of rain in Lucknow.

तेज आंधी-पानी में राजभवन के सामने फुटपाथ पर लगा भारी-भरकम पेड़ बुधवार दोपहर में गिर गया। पेड़ गिरने से रूट पर जाम लगने लगा। राज्यपाल राम नाईक को इसकी सूचना मिलते ही वह खुद परिसर से बाहर निकल आए। हालात का जायजा लेने के बाद उन्होंने जल्द से जल्द पेड़ हटवाने का निर्देश दिया। खास बात है कि इस दौरान वह वहीं मौजूद रहे।

governor ram naik came out to see a tree falls because of rain in Lucknow.

राजभवन के गेट नंबर दो के पास महात्मा गांधी मार्ग पर सेमल का पेड़ था। बुधवार को दोपहर में आंधी-बारिश में पेड़ गिर गया। इससे राजभवन की चारदीवारी भी टूट गई। इस दौरान जाम लगने लगा। सूचना मिली तो राज्यपाल खुद स्टाफ के साथ बाहर चले आए। स्टाफ की ओर से वन विभाग के अधिकारियों को राजभवन परिसर के बाहर गिरे पेड़ को तुरंत हटवाने के आदेश दिए।

governor ram naik came out to see a tree falls because of rain in Lucknow.

राजभवन से कॉल आते ही काम शुरू
राजभवन से आ काल के बाद मौके पर पहुंचे वनकर्मियों ने पेड़ को हटाने का काम शुरू कर दिया। इस बीच सड़क पर लगे जाम को भी जल्द खत्म करवाने के लिए उन्होंने जिम्मेदारों को निर्देश दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
governor ram naik came out to see a tree falls because of rain in Lucknow.

राज्यपाल की इस पहल पर लोगों को मिली राहत
सड़क पर जायजा ले रहे राज्यपाल की इस संवेदनशीलता और निर्देशों की वजह से जाम में फंसे लोगों को काफी राहत मिली। राज्यपाल ने भी पेड़ गिरने से वहां जाम में फंसे लोगों का हाल लिया। प्रदेश के प्रथम नागरिक को  खुलेआम सड़क पर यूं टहलता देख उधर से गुजर रहे राहगीर भौंचक्के रह गए। जो उधर से गुजरता उन्हें मुड़-मुड़ कर देखता।

विज्ञापन
governor ram naik came out to see a tree falls because of rain in Lucknow.

...और पेड़ को काटकर वहां से हटा दिया गया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed