फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मायावती को आवंटित बंगला नंबर-6 को लेकर सनसनीखेज खुलासा, उच्चस्तरीय जांच शुरू

Sat, 02 Jun 2018 11:27 AM IST
सचिन मुद्गल , अमर उजाला, लखनऊ
सचिन मुद्गल , अमर उजाला, लखनऊ Updated Sat, 02 Jun 2018 11:27 AM IST
विज्ञापन
government bungalow allotted to mayawati was on fake order
मायावती - फोटो : amar ujala

बसपा सुप्रीमो मायावती को पूर्व मुख्यमंत्री के तौर पर लाल बहादुर शास्त्री मार्ग स्थित बंगला नंबर-6 का आवंटन फर्जी आदेश से हुआ था। मायावती की ओर से दिए गए प्रत्यावेदन में बंगला नंबर-6 के आवंटन के लिए जो डिस्पैच संख्या बताई, उस नंबर पर रेखा नाम की महिला कर्मचारी को आवास आवंटित किया गया था।

government bungalow allotted to mayawati was on fake order
मायावती - फोटो : amar ujala

राज्य सरकार ने यह तथ्य सामने आने के बाद मामले की उच्चस्तरीय जांच शुरू कराई है। यह भी जांचा जा रहा है कि पूर्व मुख्यमंत्री को आवास आवंटन का फर्जी पत्र कैसे जारी किया गया? जांच के बाद दोषी अधिकारियों व कर्मचारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाएगी।

government bungalow allotted to mayawati was on fake order
mayawati home - फोटो : amar ujala

बसपा सुप्रीमो मायावती की ओर से 25 मई को सरकार को दिए गए प्रत्यावेदन में बताया गया था कि उन्हें मॉल एवेन्यू स्थित बंगला नंबर-13 ए और बंगला नंबर-6 आवंटित किया गया था। आखिर मायावती को दो बंगले कैसे आवंटित हुए, जब इसकी जांच शुरू हुई तो चौंकाने वाले तथ्य सामने आए।

विज्ञापन
विज्ञापन
government bungalow allotted to mayawati was on fake order
mayawati home - फोटो : amar ujala

सूत्रों के मुताबिक मायावती ने प्रत्यावेदन में जो आवंटन पत्र प्रस्तुत किया था वह 23 दिसंबर 2011 को डिस्पैच संख्या आर -7183/32-2-2011-10/2008 से जारी हुआ था।  राज्य संपत्ति विभाग ने फाइलों को खंगाला तो सामने आया कि आवंटन पत्र पूरी तरह फर्जी है। जो डिस्पैच नंबर दिया गया है उस पर विभाग के रिकॉर्ड में रेखा नाम की महिला कर्मचारी को आवास आवंटित किया गया था।

विज्ञापन
government bungalow allotted to mayawati was on fake order
mayawati home - फोटो : amar ujala

आवंटन आदेश फर्जी निकलने से साफ हो गया है कि मायावती को बंगला नंबर-6 आवंटित ही नहीं था। फर्जी आदेश के कारण करीब साढ़े सात साल तक बंगला नंबर-6 उनके पास रहा। बहरहाल मायावती ने विभाग को बंगला नंबर-6 की चाबी भेजकर कब्जा सुपुर्द कर दिया है। अब बंगला नंबर-6 विभाग के कब्जे में आ गया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed