फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

UP: 'मैंने मार डाला...', लिव इन पार्टनर ने किया इंजीनियर प्रेमी का कत्ल; पांच घंटे लाश के साथ रहीं मां-बेटियां

Tue, 09 Dec 2025 09:07 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: शाहरुख खान Updated Tue, 09 Dec 2025 09:07 AM IST
सार

राजधानी लखनऊ में इंजीनियर की हत्या का मामला सामने आया है। हत्या का आरोप लिव इन पार्टनर पर है। प्रेमिका ने चाकू से इंजीनियर का गला काट दिया। इसके बाद प्रेमिका ने खुद फोन कर पुलिस को वारदात की जानकारी दी। इंजीनियर के पिता ने मकान हड़पने की साजिश का आरोप लगाया है।

विज्ञापन
Girlfriend kills engineer in consensual relationship in lucknow FIR also filed against two minor daughters
लिव इन पार्टनर ने किया इंजीनियर प्रेमी का कत्ल - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां सहमति संबंध में रह रहे इंजीनियर की प्रेमिका ने गला रेतकर हत्या कर दी। बेटियों के साथ आरोपी महिला कई घंटे तक शव के साथ रही। इसके बाद खुद उसने पुलिस को इंजीनियर की हत्या की जानकारी दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, इंजीनियर के परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी महिला की दोनों नाबालिग बेटियों पर भी प्राथमिकी दर्ज की है। फिलहाल पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। साथ ही जांच शुरू कर दी है। 
Girlfriend kills engineer in consensual relationship in lucknow FIR also filed against two minor daughters
इसी मकान में महिला ने लिव इन पार्टनर की हत्या की। घर में जांच कर बाहर निकलती पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
इंजीनियर की चाकू से गला रेतकर की हत्या
जानकारी के अनुसार, लखनऊ के सलारगंज शिवम ग्रीन सिटी में सहमति संबंध में रह रही प्रेमिका ने रविवार रात साथी इंजीनियर की चाकू से गला रेतकर हत्या कर दी। सुबह उसने ही पुलिस को फोन पर हत्या की बात बताई। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। युवक के पिता ने प्रेमिका और उसकी दोनों बेटियों के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज कराई है।

Girlfriend kills engineer in consensual relationship in lucknow FIR also filed against two minor daughters
इसी मकान में महिला ने लिव इन पार्टनर की हत्या की। घर में जांच कर बाहर निकलती पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
जानकीपुरम सेक्टर-एच निवासी नरेंद्र सिंह के इकलौते बेटे सूर्य प्रताप सिंह (32) एवरेडी कंपनी में एक्जीक्यूटिव इंजीनियर थे। डीसीपी पूर्वी शशांक सिंह ने बताया कि सूर्य प्रताप बीते चार वर्ष से रत्ना (46) नाम की महिला के साथ सलारगंज शिवम ग्रीन सिटी स्थित अपने दूसरे मकान में सहमति संबंध में रह रहे थे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Girlfriend kills engineer in consensual relationship in lucknow FIR also filed against two minor daughters
इसी मकान में महिला ने लिव इन पार्टनर की हत्या की। घर में जांच कर बाहर निकलती पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
रत्ना और सूर्य के बीच हुआ था झगड़ा
हरदोई की मूल निवासी रत्ना की पहले से 17 और 15 वर्ष की दो बेटियां हैं। सोमवार रात रत्ना और सूर्य के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ। भोर करीब पांच बजे रत्ना ने घर में रखे चाकू से सूर्य प्रताप का गला रेत दिया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के वक्त रत्ना की दो बेटियां भी घर में मौजूद थीं।
विज्ञापन
Girlfriend kills engineer in consensual relationship in lucknow FIR also filed against two minor daughters
इसी मकान में महिला ने लिव इन पार्टनर की हत्या की। घर में जांच कर बाहर निकलती पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पुलिस ने रत्ना को किया गिरफ्तार 
हत्या के बाद आरोपी महिला ने पुलिस को वारदात की जानकारी दी। मौके पर पहुंची बीबीडी थाने की पुलिस ने रत्ना को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस घटना में बेटियों की भूमिका की जांच की जा रही है। 
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed