फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पासपोर्ट मिलेगा सिर्फ तीन दिन में, होने चाहिए ये डाक्यूमेंट, विदेश मंत्रालय ने लिया बड़ा फैसला

Thu, 01 Feb 2018 02:25 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Thu, 01 Feb 2018 02:25 PM IST
विज्ञापन
get passport in three days if you have adhar card.

आपके पास आधार कार्ड है तो तत्काल सिस्टम में तीन दिन के भीतर पासपोर्ट हासिल कर लेंगे। विदेश मंत्रालय ने तत्काल पासपोर्ट के लिए सत्यापन की व्यवस्था खत्म कर दी है। इस बाबत विदेश मंत्रालय ने क्षेत्रीय पासपोर्ट अधिकारियों को आदेश जारी कर दिया है। लखनऊ परिक्षेत्र ने बुधवार से 49 जिलों में नई व्यवस्था लागू कर दी है।

get passport in three days if you have adhar card.
पासपोर्ट - फोटो : amar ujala

क्षेत्रीय पासपोर्ट अधिकारी पीयूष वर्मा ने बताया कि मंगलवार को पासपोर्ट सेवा केंद्र लखनऊ, गोरखपुर, वाराणसी व कानपुर को तत्काल पासपोर्ट से सत्यापन कराने की व्यवस्था खत्म करने का सर्कुलर भेज दिया गया है। इसमें कहा गया है कि अब तत्काल पासपोर्ट के आवेदन आधार कार्ड के साथ ही स्वीकार किए जाएं। जिसमें आधार संलग्न न हो वह फॉर्म निरस्त कर दिया जाए। उन्होंने बताया कि अब आवेदकों को आवेदन के साथ आधार के अलावा तय दस्तावेजों में से दो अन्य को संलग्न करना होगा। जो आवेदक आधार के साथ तत्काल पासपोर्ट के लिए आवेदन करेंगे, उन्हें तीन दिन में पासपोर्ट बनाकर भेज दिया जाएगा।

get passport in three days if you have adhar card.

इनमें से चुनें दो दस्तावेज
तत्काल पासपोर्ट के आवेदक आधार कार्ड के अलावा दो अन्य दस्तावेज इनमें से चुन सकते हैं- हाईस्कूल का प्रमाण पत्र, मतदाता पहचान पत्र, ड्राइविंग लाइसेंस, राशन कार्ड, पेंशन कार्ड, परिचय पत्र (केंद्र, राज्य के अधीन कार्यरत कर्मी), बैंक पासबुक, वृद्धावस्था प्रमाण पत्र, बिजली बिल और गैस सिलेंडर की बुक।

विज्ञापन
विज्ञापन
get passport in three days if you have adhar card.

पहले यह था प्रावधान
आवेदकों को अब तक तत्काल पासपोर्ट बनवाने के लिए सबसे पहले क्लास वन अफसर से सत्यापन प्रमाण पत्र लेना पड़ता था। विभाग पासपोर्ट बनाने से पहले इसका क्रास सत्यापन कराता था। जब प्रमाण पत्र जारी करने वाला अफसर उसकी पुष्टि कर देता था तभी पासपोर्ट बनाए जाते थे। इसमें कम से कम पांच दिन लग जाते थे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed