फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अदृश्य शक्तियों पर काम करने से पहले गौरव ने लखनऊ में बिताए थे कई साल

Wed, 13 Jul 2016 01:13 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ Updated Wed, 13 Jul 2016 01:13 PM IST
विज्ञापन
gaurav tiwari mysterious death
गौरव त‌िवारी
आत्माओंं को देखने, महसूस करने और उनसे बात करने का दावा करने वाले इंडियन पैरानॉर्मल सोसाइटी के संस्थापक गौरव तिवारी (32) की बीते दिनों रहस्यमय तरीके से मौत हो चुकी है। ये बात बहुत ही कम लोग जानते हैं कि गौरव ने करीब छह-सात साल लखनऊ के इंदिरानगर में बिताए थे। एक प्रमोशन के सिल‌सिले में लखनऊ आए गौरव ने इस बात का जिक्र किया था। उन्होंने बताया था कि उन्होंने लखनऊ में बहुत अच्छा वक्त बिताया था। आगे जानें, डर और नकारात्मक ऊर्जा के बारे में गौरव की राय...
gaurav tiwari mysterious death
गौरव त‌िवारी
गौरव ने बताया था क‌ि वह बचपन में जी चैनल पर आने वाले एक हॉरर शो की आवाज सुनकर भी डर जाते थे लेकिन पैरानॉर्मल चीजों को जानने के बाद उनका डर बिल्कुल खत्म हो गया। गौरव के मुताबिक हमारे मन में डर नहीं होना चाहिए डर दरअसल सिर्फ दिमाग की उपज होती है। गौरव के मुताब‌िक नकारात्मक ऊर्जा उन्हीं को परेशान कर सकती है जो डर जाते हैं। आगे, अनसुलझी है उनकी मौत की गुत्थी....
gaurav tiwari mysterious death
गौरव त‌िवारी
बता दें कि गौरव दिल्ली में रहते थे। गौरव की टीम कई हॉंटेड जगहों पर रिसर्च कर वहां नकारात्मक शक्त‌ि होने और न होने के प्रमाण दे चुकी है। बीती 7 जुलाई को सुबह 11 बजे गौरव की अचानक मौत हो गई। वह बाथरूम में थे और उनकी पत्नी और पिता ने अचानक तेज आवाज सुनी। गौरव की पत्नी ने बाथरूम में झांककर देखा तो वह बेहोश पड़े थे। अस्पताल में उन्हें मृत घोषित कर दिया। गौरव की मौत की वजह अभी तक पता नहीं चल सकी है।

आगे पढ़ें, गर्दन पर म‌िला काला न‌िशान...

विज्ञापन
विज्ञापन
gaurav tiwari mysterious death
गौरव त‌िवारी
उनकी गर्दन पर काला ‌बारीक निशान मिला है और डॉक्टरों का कहना है उनकी मौत दम घुटने से हुई। गौरव के पिता का कहना है कि उनका बेटा आत्महत्या नहीं कर सकता है। उसके पास आत्महत्या करने की कोई वजह नहीं थी हालांकि उनके मुताबिक उनकी बहू ने बताया कि गौरव ने एक महीने पहले कहा था कि कोई नकारात्मक ऊर्जा उन्हें खींच रही है जिस पर वह नियंत्रण नहीं कर पा रहे। गौरव की पत्नी ने काम का दवाब समझकर उनकी इस बात पर गौर नहीं किया। गौरव की मौत की वजह अभी तक साफ नहीं हो सकी हैं। गौरव के घरवाले नकारात्मक ऊर्जा की तरफ इशारा कर रहे हैं वहीं पुल‌िस मामले की जांच कर रही है। इन जगहों पर गौरव ने की थी ‌र‌िसर्च...
विज्ञापन
gaurav tiwari mysterious death
गौरव त‌िवारी
मथुरा के श‌िवताल के बारे में तरह-तरह की कहान‌ियां प्रचल‌ित हैं।  पैरानॉर्मल सोसाइटी ऑफ इंडिया की टीम जब यहां की वास्‍तव‌िकता की जांच करने पहुंची तो लोगों ने बताया क‌ि यहां शाम ढ़लने के बाद जाने से लोग डरते हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार शिवताल में कई लोगों डूबकर मर चुके हैं।
लोग बताते हैं क‌ि यह मौत सामान्य नहीं असामान्य है। लोगों का मानना है, यहां की नकारात्मक उर्जा लोगों को अपनी ओर खीचती है और लोग पानी में ख‌िंचे चले जाते हैं।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed