फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

शादी के प्रीतिभोज में विधायक ने किया शक्ति प्रदर्शन, डेढ़ लाख अतिथियों सहित मंत्री भी बने मेहमान

Mon, 04 Jun 2018 01:57 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फैजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फैजाबाद Updated Mon, 04 Jun 2018 01:57 AM IST
विज्ञापन
function of BJP MLA in faizabad.
प्रीतिभोज - फोटो : amar ujala

अपनी शादी के प्रीतिभोज के बहाने फैजाबाद के गोसाईगंज विधायक इंद्र प्रताप तिवारी उर्फ खब्बू ने भारी जमावड़ा व आलीशान इंतजाम कर अपनी सियासी ताकत का एहसास करा दिया। प्रीतिभोज में दिनभर बधाई देने वालों का तांता लगा रहा।



सत्तापक्ष के मंत्रियों के अलावा विपक्ष के नेताओं का भी जमावड़ा देखा गया। सत्तापक्ष के केंद्रीय पर्यटन व संस्कृति मंत्री डॉ. महेश शर्मा, केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल, प्रदेश के परिवहन मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह, कानून मंत्री बृजेश पाठक, बिहार के विधायक सूरजभान सिंह व राजन तिवारी, बसपा नेता डॉ. ओपी त्रिपाठी समेत प्रदेश सरकार के कई मंत्रियों व विधायकों ने खब्बू को वैवाहिक जीवन का आगाज करने की बधाई दी।

एक अनुमान के मुताबिक, लगभग डेढ़ लाख लोगों ने प्रीतिभोज में हिस्सा लिया है। इसके साथ ही अयोध्या के साधु-संत भी विधायक को आशीर्वाद देने बरईपारा पहुंचे।

function of BJP MLA in faizabad.
प्रीतिभोज - फोटो : amar ujala

गोसाईगंज विधायक का शनिवार को प्रीतिभोज था। बरईपारा में 25 से 30 बीघा क्षेत्रफल में वीआईपी सहित अलग-अलग पांच पंडाल बनाए गए थे। सुबह से ही अतिथियों का तांता लगना शुरू हो गया। (कार्यक्रम में शामिल केंद्रीय पर्यटन व संस्कृति मंत्री डॉ. महेश शर्मा)

function of BJP MLA in faizabad.
प्रीतिभोज - फोटो : amar ujala

दोपहर बाद भीड़ का रेला इस कदर बढ़ा कि हर ओर सिर्फ बधाई देने वाले ही दिखाई दिए। यहां तक कि फैजाबाद-अकबरपुर सड़क पर स्थित बरईपारा गांव की दोनों पटरियों पर बनी तीन-तीन किलोमीटर लंबी पार्किंग वाहनों से भर गई। जबकि पहले से पांच जगह पर पार्किंग की व्यवस्था की गई थी। देर रात्रि तक पार्टी में भीड़भाड़ रही।

विज्ञापन
विज्ञापन
function of BJP MLA in faizabad.
प्रीतिभोज - फोटो : amar ujala

खाने के पंडालों में देशी व्यंजनों के साथ ही दक्षिण भारतीय व अन्य व्यंजन भी परोसे गए। इसके लिए 250 कारीगर सहित 1200 वेटर लगातार अतिथियों की सेवा में लगे रहे। सत्तापक्ष के विधायकों के अलावा विपक्ष के नेताओं में पूर्व मंत्री अवधेश प्रसाद, पूर्व मंत्री ललई यादव, पूर्व विधायक नंदिता शुक्ला, पूर्व सांसद धनंजय सिंह समेत कई अन्य शामिल हुए।

विज्ञापन
function of BJP MLA in faizabad.
प्रीतिभोज - फोटो : amar ujala
कार्यक्रम में शामिल हुईं केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed