{"_id":"5b140d8f4f1c1bf16e8b5f87","slug":"bjp-mla-indra-pratap-tiwari-reception-in-faizabad","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"'जब तक विधायक नहीं बन जाता कुंवारा ही रहूंगा', वादा करने वाले खब्बू तिवारी ने किया यादगार रिसेप्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'जब तक विधायक नहीं बन जाता कुंवारा ही रहूंगा', वादा करने वाले खब्बू तिवारी ने किया यादगार रिसेप्शन
Sun, 03 Jun 2018 09:17 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फैजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फैजाबाद
Updated Sun, 03 Jun 2018 09:17 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
गोंसाईगंज से भाजपा विधायक इंद्रप्रताप तिवारी उर्फ खब्बू तिवारी ने 2017 विधानसभा चुनाव के पहले जनता से वादा किया था कि जब तक वो विधायक नहीं बन जाते कुंवारे ही रहेंगे। खैर वो चुनाव जीते और इसी एक जून को शादी कर ली। इसके अगले दिन बरईपारा में आयोजित उनके भव्य प्रीति भोज में मंत्री-विधायकों सहित डेढ़ लाख से ज्यादा मेहमान शामिल हुए। जिसमें केंद्र के मंत्रियों से लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तक को आमंत्रित किया गया था। (तस्वीर में अपनी पत्नी के साथ भाजपा विधायक)
2 जून को आयोजित प्रीतिभोज में मेहमानों के लिए 56 तरह से व्यंजन बनाए गए थे। 25 से 30 बीघा क्षेत्रफल में वीआईपी सहित अलग-अलग पांच पंडाल बनाए गए थे। जिसमें सुबह से ही अतिथियों का तांता लगना शुरू हो गया। प्रीतिभोज में सत्ता पक्ष के मंत्रियों के अलावा विपक्ष के नेताओं का भी जमावड़ा देखा गया। सत्ता पक्ष के केंद्रीय पर्यटन व संस्कृति मंत्री महेश शर्मा, केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल, प्रदेश के परिवहन मंत्री स्वतंत्र देव सिंह, कानून मंत्री बृजेश पाठक, बिहार के विधायक सूरजभान सिंह व राजन तिवारी, बसपा नेता डॉ. ओपी त्रिपाठी समेत प्रदेश सरकार के कई मंत्रियों व विधायकों ने खब्बू तिवारी को वैवाहिक जीवन का आगाज करने की बधाई दी। इतनी बड़ी संख्या में मेहमानों के शामिल होने से प्रीतिभोज का कार्यक्रम भाजपा विधायक का शक्ति प्रदर्शन प्रतीत हो रहा था।
खाने के पंडालों में देशी व्यंजनों के साथ ही दक्षिण भारतीय व अन्य व्यंजन भी परोसे गए। इसके लिए 250 कारीगर सहित 1200 वेटर लगातार अतिथियों की सेवा में लगे रहे। बड़ा फंक्शन व वीवीआईपी मेहमानों के आने के कारण सुरक्षा में एक हजार पुलिसकर्मी तैनात किए गए थे और छह हेलीपैड बनाए गए थे।
खब्बू तिवारी 2017 के विधानसभा चुनाव में भाजपा-अपना दल के उम्मीदवार थे। तब उनके लिए प्रचार करते हुए अनुप्रिया पटेल ने भी अपील की थी कि खब्बू को विधानसभा भेजकर जनता उनका वादा पूरा करने में मदद करे। खब्बू चुनाव जीते और शादी का वादा पूरा किया।
आपको बता दें कि 2017 के पहले खब्बू 2000 में जिला पंचायत सदस्य चुने गए थे। 2007 में उन्होंने सपा उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ा लेकिन हार मिली। 2012 में फिर वो गोसाईगंज से चुनाव लड़े लेकिन एक बार फिर उन्हें पराजय का सामना करना पड़ा और आखिरकार 2017 में उन्हें विधायक बनने का मौका मिला जिसके बाद उन्होंने शादी करने का वादा पूरा किया। आगे देखें प्रीतिभोज की तस्वीरें-
2 of 5
प्रीतिभोज
- फोटो : amar ujala
प्रीतिभोज में शामिल हुए परिवहन मंत्री स्वतंत्र देव सिंह (बायें) व केंद्रीय पर्यटन व संस्कृति मंत्री डॉ. महेश शर्मा (दायें)
3 of 5
प्रीतिभोज
- फोटो : amar ujala
प्रीतिभोज का एक दृश्य।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
प्रीतिभोज
- फोटो : amar ujala
उन्हें बधाई देने के लिए केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल भी पहुंची।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।