{"_id":"6048b4fc8ebc3ed8347eda4e","slug":"fraud-with-the-help-of-wats-app","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अगर आप बेफिक्र होकर व्हाट्सएप इस्तेमाल कर रहे हैं तो संभल जाइए, हैक कर मांग जा रहे रुपये, यहां जानें विस्तार से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अगर आप बेफिक्र होकर व्हाट्सएप इस्तेमाल कर रहे हैं तो संभल जाइए, हैक कर मांग जा रहे रुपये, यहां जानें विस्तार से
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Wed, 10 Mar 2021 05:31 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
अगर आप बेफिक्र होकर व्हाट्सएप इस्तेमाल कर रहे हैं तो संभल जाइए। हो सकता है आप हैकरों के निशाने पर आ आएं। लखनऊ में ऐसे मामले आए हैं, जिसमें हैकर ने व्हाट्सएप हैक करने के बाद कॉन्टैक्ट लिस्ट के नंबरों पर उसी के मित्रों व परिजनों से पैसों की मांग की है। पैसे पेटीएम और फोन पे पर मांगे जा रहे हैं। साइबर क्राइम इन मामलों की जांच कर रहा है।
2 of 5
- फोटो : अमर उजाला
एडीजी साइबर क्राइम राम कुमार के मुताबिक हैकिंग तभी संभव है, जब वन टाइम पासवर्ड (ओटीपी) साझा किया गया है या आपका वर्चुअल नंबर खरीद कर व्हाट्सएप एक्टिवेट किया गया हो। उन्होंने बताया कि ओटीपी के जरिए व्हाट्सएप हैक करने के मामले पहले भी आ चुके हैं, लेकिन ओटीपी के व्हाट्सएप हैक होने का मामला पहली बार संज्ञान में आया है। इसकी जांच की जा रही है। कुमार ने बताया कि कोरोना वैक्सीन के रजिस्ट्रेशन के नाम पर ठगी की जा रही है। साइबर ठग आपसे आधार संख्या और ओटीपी लेकर आपके बैंक अकाउंट तक पहुंच कर उसे खाली कर रहे हैं।
3 of 5
- फोटो : Social Media
स्टाप पेमेंट के नाम पर खाते से उड़ा दिए 20 हजार रुपये
गोमतीनगर के रहने वाले नावेद रिजवी ने बताया कि रविवार को उनके मोबाइल फोन पर कॉल आया कि मैं बैंक से बोल रहा हूं। आपके खाते में सवा लाख रुपये की एक चेक लगाई गई है। इसका पेमेंट क्लीयर करना है। इस पर रिजवी ने कहा कि उसने कोई चेक नहीं लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
इस पर कॉल करने वाले ने कहा, क्या आप स्टाप पेमेंट कराना चाहते हैं। अगर हां तो एक मैसेज के जरिये स्टाप पेमेंट करा सकते हैं। इसके लिए ओटीपी बताना होगा। रिजवी ने जैसे ही ओटीपी बताया, उसके खाते से 20 हजार रुपये निकल गए। साइबर क्राइम इस मामले की जांच कर रहा है।
विज्ञापन
5 of 5
- फोटो : SELF
कोल्ड का रखें ध्यान, कभी नहीं होंगे ठगी के शिकार
एडीजी साइबर क्राइम कहते हैं, अगर आप सीओएलडी यानी कोल्ड का ध्यान रखेंगे तो कभी ठगी के शिकार नहीं होंगे। सी का मतलब कार्ड (क्रेडिट कार्ड या डेबिट कार्ड) की डिटेल और ओ यानी ओटीपी किसी से साझा न करें। इसी तरह एल यानी लिंक इसका मतलब है कि किसी अनजान लिंक को क्लिक न करें। डी का मतलब डाउनलोड करने से पहले चेक करें। जो इस मंत्र को ध्यान में रखते हैं, वे ठगी के शिकार नहीं हो सकते हैं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।