फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'दिलवाले टू' बनाने का झांसा देकर मिस जम्मू ने खेला था 35 करोड़ का गेम, वीडियो बनाकर मांगे थे पैसे

Tue, 02 Jan 2018 09:02 PM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Tue, 02 Jan 2018 09:02 PM IST
विज्ञापन
fraud case by company of former miss jammu anara gupta.

करोड़ों रुपये ठगकर भागी विभूतिखंड स्थित एंपरर मीडिया एंड एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड कंपनी की निदेशक व पूर्व मिस जम्मू अनारा गुप्ता ने निवेशकों को बॉलीवुड के सिंघम अजय देवगन और मसलमैन सुनील शेट्टी के साथ दिलवाले पार्ट टू फिल्म बनाने का झांसा दिया था। उसने बड़े स्टारकास्ट की इस फिल्म में 35 करोड़ रुपये का खर्च बताते हुए निवेशकों से सहयोग भी मांगा था। अनारा का कहना था कि फिल्म की प्री प्रोडक्शन तीन महीने पहले अक्तूबर में शुरू होनी थी जिसकी वजह से निवेशकों का प्रॉफिट शेयर चार सप्ताह के लिए रोका जाएगा। इस फिल्म की घोषणा होते ही कई निवेशकों ने कंपनी में मोटी रकम लगाई। इसके बाद ही कंपनी रुपया समेटकर भाग गई थी।

fraud case by company of former miss jammu anara gupta.

एंपरर मीडिया कंपनी की पांजी स्कीम के खिलाफ कानूनी लड़ाई लड़ रही पूर्व निदेशक व भोजपुरी अभिनेत्री सागरिका उर्फ अर्पिता माली ने बताया कि अजय देवगन और सुनील शेट्टी के साथ दिलवाले पार्ट टू फिल्म बनाने के पीछे सिर्फ ठगी की मंशा थी। पूर्व मिस जम्मू अनारा गुप्ता और कंपनी के सीईओ शत्रुघ्न तहसीलदार सिंह, सीएमडी नरेश कुमार, सेल्स ऑफिसर प्रदीप कुमार सहित कंपनी के प्रमोटर रोबिन अवस्थी व करन सिंह प्रिंस ने मिलकर इसकी साजिश रची। अनारा गुप्ता के जरिए लोगों से फिल्म के लिए रुपया मांगा गया। साथ ही जिनसे लाखों रुपये जमा कराकर हर महीने प्रॉफिट शेयर के रूप में उन्हें कुछ रकम दी जा रही थी, उन्हें कुछ इंतजार करने का मैसेज दिया गया। कंपनी संचालकों ने निवेशकों को ठगने के लिए अनारा का एक वीडियो भी तैयार किया था।

fraud case by company of former miss jammu anara gupta.

वीडियो में अनारा कंपनी की शुरुआत के बाद आठ महीने से चल रहा इंतजार खत्म होने का जिक्र करते हुए अजय देवगन और सुनील शेट्टी के साथ 35 करोड़ रुपये बजट वाली फिल्म दिलवाले पार्ट टू बनाने की बात कह रही हैं। फिल्म निर्माण में वह निवेशकों से सहयोग मांग रही हैं। इस वीडियो में अनारा कह रही हैं कि 28 अक्तूबर को जो प्रॉफिट शेयर दिया जाना था, फिल्म की वजह से उस रकम को चार सप्ताह के लिए रोका जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
fraud case by company of former miss jammu anara gupta.
निवेशकों को यह जानकारी देते हुए अनारा ने चार सप्ताह का वक्त मांगा है। वीडियो में अनारा कह रही हैं कि एंपरर मीडिया कंपनी किसी एक की नहीं है। यह हम सबकी कंपनी है। इतने बड़े बजट की फिल्म कंपनी अकेले नहीं बना सकती इसलिए आप सबका सहयोग चाहिए। (तस्वीर में कंपनी के खेल का खुलासा करने वाली अभिनेत्री अर्पिता माली।)

भोजपुरी अभिनेत्री अर्पिता माली का कहना है कि एंपरर मीडिया कंपनी के संचालक और अनारा गुप्ता खुलकर ठगी की स्कीम चला रहे थे और पुलिस ऐसे लोगों को संरक्षण देती रही। यही वजह थी कि कंपनी लोगों के 200 करोड़ से ज्यादा रुपये डकारकर भाग गई।
विज्ञापन
fraud case by company of former miss jammu anara gupta.

गंगा सागर और कर्नल केर सिंह फिल्म बनाने के नाम पर भी की ठगी
भोजपुरी अभिनेत्री अर्पिता माली ने बताया कि पूर्व मिस जम्मू अनारा गुप्ता ने हिंदी फिल्म गंगा सागर और कर्नल केर सिंह बनाने के नाम पर भी करोड़ों रुपये ठगे थे। अनारा ने अपने वीडियो में इन दोनों फिल्मों का भी जिक्र किया है। उन्होंने कहा कि गंगा सागर का प्री प्रोडक्शन शुरू हो चुका है। अक्तूबर में ही फोटोशूट हुआ है। तेजी से काम चल रहा है। इसके अलावा कर्नल केर सिंह फिल्म की शूटिंग भी 28 अक्तूबर तक शुरू हो जाएगी। कुछ अन्य फिल्मों पर भी काम चलने की जानकारी अनारा ने दी थी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed