फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बुजुर्गों के जोश और जज्बे को देख युवा भी खा गए मात, रूमानी अंदाज में खूब हुए फ्लर्ट व तारीफें

Mon, 12 Nov 2018 01:04 PM IST
Trainee Trainee न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: Trainee Trainee Updated Mon, 12 Nov 2018 01:04 PM IST
विज्ञापन
foundation day of varisth nagrik jankalyan samiti
वरिष्ठ नागरिकों ने खेलकूद प्रतियोगिता में अपना जोश दिखाया - फोटो : amar ujala
लखनऊ में रविवार को वरिष्ठ नागरिक जनकल्याण समिति का 12वें वार्षिकोत्सव समारोह का आयोजन था। दो दिवसीय समारोह का पहला दिन खेलकूद प्रतियोगिताओं के नाम रहा। 
foundation day of varisth nagrik jankalyan samiti
वरिष्ठ नागरिकों ने खेलकूद प्रतियोगिता में अपना जोश दिखाया - फोटो : amar ujala
इस प्रतियोगिता में 10 फीट की दूरी पर खड़े होकर बॉल्स को टब में पहुंचाने की होड़। तो पानी से भरी बाल्टी में रखी कटोरी के अंदर सटीक निशाना लगाकर सिक्के डालना। रेस कॉम्प्टीशन में सबसे आगे भागने के लिए भरपूर जोश और दम हो या बाघा दौड़ में टास्क पूरा करने के लिए महिलाओं की पुरजोर कोशिश। बुजुर्गों में ऐसा उत्साह और जोश दिखा कि युवा भी मात खा जाएं। 
foundation day of varisth nagrik jankalyan samiti
वरिष्ठ नागरिकों ने खेलकूद प्रतियोगिता में अपना जोश दिखाया - फोटो : amar ujala
जानकीपुरम सेक्टर-3 स्थित सेंट्रल एकेडमी में हुए इस आयोजन में 50 साल से लेकर 85 साल तक के बुजुर्गों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस दौरान 82 वर्षीय हेमलता जोशी ने पूरे दम-खम से दौड़ भाग की। सांचों में गोलियां फिट करने से लेकर कुल्हड़ों के पिरामिड बनाने तक बाघा दौड़ के तीनों टास्क को जल्द पूरा करने में उन्होंने अपनी जी-जान लगा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
foundation day of varisth nagrik jankalyan samiti
वरिष्ठ नागरिकों ने खेलकूद प्रतियोगिता में अपना जोश दिखाया - फोटो : amar ujala
गार्गी श्रीवास्तव, कामिनी मिश्रा, नीता टंडन, माला वाही समेत 25 महिलाओं ने प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। वहीं टब-बॉल और बकेट गेम में भी महिलाओं और पुरुषों दोनाें ने प्रतिभागिता की। 
विज्ञापन
foundation day of varisth nagrik jankalyan samiti
वरिष्ठ नागरिकों ने खेलकूद प्रतियोगिता में अपना जोश दिखाया - फोटो : amar ujala
जिस उम्र में लोग खुद को बुजुर्ग और रिटायर मानकर घर के एक कोने को अपना स्थान मान लेते हैं वरिष्ठ नागरिक जनकल्याण समिति के सदस्यों में उस उम्र में अनोखा जज्बा देखने को मिला। यहां खेलकूद प्रतियोगिता में बुजुर्गों के बीच कड़ी प्रतिस्पर्धा देखने को मिली।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed