फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आवक कम होने के कारण आलू की कीमत बढ़ी, दाल हुई सस्ती, यहां देखें रेट

Mon, 12 Nov 2018 11:33 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Mon, 12 Nov 2018 11:33 AM IST
विज्ञापन
rate of patatoes hiked in lucknow
डेमो
लखनऊ की खुदरा सब्जी मंडी में पुराना आलू पांच रुपये किलो महंगा हो गया है, जबकि नए आलू की आवक कम होने के कारण उसकी कीमत 10 रुपये बढ़ी। इधर, मंडी में 10 दिन के बाद रविवार को अरहर दाल की कीमत में गिरावट आई है। दाल दो रुपये किलो सस्ती बिकी। 
rate of patatoes hiked in lucknow
- फोटो : डेमो
पांडेयगंज गल्ला मंडी के थोक कारोबारी राजेंद्र कुमार के मुताबिक पुखराज नंबर वन अरहर दाल जो शनिवार तक 68 रुपये किलो बिक रही थी, वह रविवार को घट कर 66 रुपये किलो हो चुकी है। 
rate of patatoes hiked in lucknow
डेमो - फोटो : डेमो
इसी प्रकार मध्यम श्रेणी की अरहर दाल 62 रुपये किलो थी वह 60 रुपये किलो हुई। जबकि अन्य दाल उड़द एवं चना की कीमत स्थिर है। उड़द हरी 68 से 84 रुपये एवं चना की 55 रुपये किलो बिकी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
rate of patatoes hiked in lucknow
डेमो
उधर, डालीगंज सब्जी मंडी के दुकानदार सरवन ने बताया कि रविवार को पुराना पहाड़ी आलू 25 रुपये किलो बिका। अब तक यह आलू 20 रुपये किलो बिक रहा था। इसी प्रकार नया आलू 40 से बढ़कर 50 रुपये किलो हो गया ,लेकिन इस आलू की बिक्री अभी बहुत कम है।
विज्ञापन
rate of patatoes hiked in lucknow
डेमो
इसके अतिरिक्त मटर भी बाजार में आ गई जो 150 से 160 रुपये किलो है। वहीं टमाटर, प्याज, लहसुन सहित अन्य सब्जियाें की कीमत स्थिर है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed