फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बाराबंकी में टैंकर व कार की आमने-सामने भिड़ंत में तीन महिलाओं समेत पांच की मौत

Sat, 23 Jun 2018 10:31 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वजीरगंज (गोंडा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वजीरगंज (गोंडा) Updated Sat, 23 Jun 2018 10:31 AM IST
विज्ञापन
five died in an accident in vajeerganj in gonda.

गोंडा के वजीरगंज में हुए एक दर्दनाक हादसे में तीन महिलाओं समेत पांच लोगों की मौत हो गई। फैजाबाद राजमार्ग पर अनभुला के पास गोंडा से फैजाबाद जा रहे एक सीमेंट कंपनी के टैंकर (वल्कर) और कार की आमने सामने की भिड़ंत हो गई। कार सवार धार्मिक सत्संग में चंदापुर के हवेलियां सन्त आश्रम आ रहे थे। भिड़ंत इतनी जबरदस्त थी कि शवों को निकालने के लिए कार के दरवाजे तोड़ने पड़े।



दरअसल, चंदापुर के हवेलियां में कबीरदास के अनुयायियों का आश्रम है। जहां प्रवचन के कार्यक्रम में फैजाबाद के थाना पूरा कलन्दर के बरईपारा निवासी सतीश दुबे 3 अन्य महिलाओं के साथ आ रहे थे । कार राकेश पांडेय चला रहे थे। अनभुला के पास टैंकर के एक ऑटो को ओवरटेक करते समय सामने से अचानक कार आई और टक्कर हो गई।

five died in an accident in vajeerganj in gonda.
दुर्घटना - फोटो : amar ujala

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और आगे के दरवाजे जाम हो गए। पुलिस ने बल्लियों एव सब्बल से दरवाजे को तोड़ कर शवों को निकाला। 4 लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो चुकी थी जबकि एक अन्य महिला की सांस चल रही थी। जिसे तत्काल एम्बुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया जहां उसने भी दम तोड़ दिया।

five died in an accident in vajeerganj in gonda.
दुर्घटना - फोटो : amar ujala

मृतकों में सतीश दूबे (40) पुत्र राजा राम दूबे, चालक राकेश पांडेय (42) पुत्र राम नरायन पांडेय, सुशीला (70 वर्ष) पत्नी सुरेश, यशोदा (50 वर्ष) पत्नी बलवंत व मालती देवी (45 वर्ष) पत्नी रामतीरथ शामिल है।

विज्ञापन
विज्ञापन
five died in an accident in vajeerganj in gonda.
दुर्घटना - फोटो : amar ujala

शवों को एक गाड़ी में रख कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। सभी मृतक मजरे तारा कैल, ग्राम पंचायत बरई पारा, थाना पूराकलंदर जनपद फैजाबाद के निवासी बताये जाते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed