{"_id":"5b2ca7084f1c1b254d8b7ce4","slug":"old-man-died-at-lucknow-junction","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"ट्रेन में चढ़ने के दौरान बुजुर्ग के साथ हो गया ये हादसा, सूचना पर भी नहीं आई जीआरपी-आरपीएफ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रेन में चढ़ने के दौरान बुजुर्ग के साथ हो गया ये हादसा, सूचना पर भी नहीं आई जीआरपी-आरपीएफ
Fri, 22 Jun 2018 04:12 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Fri, 22 Jun 2018 04:12 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
डेमो
- फोटो : डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
ट्रेन में सीट की उम्मीद एक बुजुर्ग यात्री पर भारी पड़ गई। जनरल बोगी में जैसे ही वह सीट के लिए ट्रेन में चढ़ने लगे तो भगदड़ मच गई और वह चलती ट्रेन से फिसलकर नीचे गिर गए।
2 of 5
- फोटो : डेमो
वह काफी दूर तक घिसटते रहे। उनका एक पैर कट गया। स्टेशन पर वह काफी देर तक तड़पते रहे। पर, जीआरपी व आरपीएफ मौके पर नहीं पहुंची, जिससे उनकी मौत हो गई।
3 of 5
- फोटो : डेमो
मामला पूर्वोत्तर रेलवे के ए-1 श्रेणी के लखनऊ जंक्शन रेलवे स्टेशन का है। गोरखपुर के थाना खजनी के जाखा गांव के रहने वाले भागवत सिंह (60) बुधवार रात लखनऊ जंक्शन पहुंचे थे। वह कृषक एक्सप्रेस (15008) से गोरखपुर जाने के लिए प्लेटफार्म-एक पर खड़े थे। ट्रेन जब शंटिंग के बाद प्लेटफॉर्म पर पहुंची तो जनरल बोगी में सीट पाने के लिए यात्रियों में भगदड़ मच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
डेमो
- फोटो : डेमो
चूंकि, भीड़ बहुत थी और ट्रेन पर चढ़ने के दौरान संतुलन बिगड़ने से बुजुर्ग का पैर फिसल गया। वह ट्रेन के नीचे जा गिर गए और कई मीटर तक घिसटने के बाद उनका पैर कट गया।
विज्ञापन
5 of 5
डेमो
हादसे से जंक्शन पर अफरातफरी मच गई। यात्रियों ने फौरन जीआरपी व आरपीएफ को सूचना दी, लेकिन मेमो के इंतजार में बुजुर्ग की जान निकल गई। वह काफी देर तक स्टेशन पर दर्द से तड़पते रहे। जीआरपी सीओ अमिता सिंह ने बताया कि ट्रेन में सीट को लेकर चढ़ते समय ही हादसा हुआ था।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।