फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दिनभर इबादत के बाद शाम को चला इफ्तारी का दौर, रमजान के पहले दिन मस्जिदों में गूंजी आयतें, तस्वीरें

Fri, 18 May 2018 09:29 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Fri, 18 May 2018 09:29 AM IST
विज्ञापन
 first day of ramzan.

रमजान-उल-मुबारक का पहला रोजा बृहस्पतिवार को पूरी शिद्दत के साथ रखा गया। अल सुबह सहरी के बाद रोजेदारों ने पूरा दिन अल्लाह की इबादत में गुजारा तो शाम को मस्जिदों व घरों में रोजा खोलकर अपने रब का शुक्रिया अदा किया। दिन भर मस्जिदों और घरों से कुरान की तिलावत की सदाएं उठती रहीं। शहर के मुस्लिम बाहुल्य इलाकों में लोग एक-दूसरे को रमजान के पहले रोजे की मुबारकबाद देते रहे।

 first day of ramzan.

रमजान के चांद पर असमंजस, कुछ इलाकों नही रखा रोजा
रमजान-उल-मुबारक का चांद होने का ऐलान मौलाना खालिद रशीद फरंगी महली और शिया धर्मगुरु मौलाना सैफ अब्बास ने देर शाम कर दिया था। वहीं, मौलाना मुफ्ती अबुल इरफान मियां फिरंगी महली ने चांद की शरई तस्दीक न होने की वजह से चांद न होने का ऐलान किया। उलेमा के अलग-अलग ऐलान जारी होने की वजह से लोगों में रोजा रखने को लेकर असमंजस बना रहा। स्थिति साफ न होने की वजह से खदरा, सदर, आलमबाग, दुबग्गा, बालागंज सहित शहर के कुछ इलाकों में रोजा रखने का भी मिलाजुला असर दिखाई दिया। हालांकि राजधानी के बड़े इलाके में आज पहला रोजा रखा गया है।

 first day of ramzan.
रमजान - फोटो : amar ujala

देर रात तक चला इबादत का दौर, सजदे में झुके सिर
रमजान का चांद दिखने का देर से एलान होने की वजह से नमाज-ए-तरावीह का पहला दौर गुरुवार से शुरू हुआ। राजधानी में मुसलमानों ने अपनी सहूलियत के मुताबिक अलग-अलग मस्जिदों में तरावीह की विशेष नमाज अकीदत से अदा की। पांच पारों की तरावीह में शामिल होने के लिए लोगों की ज्यादा भीड़ दिखाई दी। निशातगंज स्थित करामत मार्केट की मस्जिद के बाहर तक नमाजियों ने तरावीह की नमाज अदा की। डालीगंज की लाहौरगंज मस्जिद, दरियावाली मस्जिद, शाहमीना शाह दरगाह सहित शहर की तमाम मस्जिदों में देर रात तक इबादत का सिलसिला चलता रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन
 first day of ramzan.

तरावीह की नमाज रमजान का चांद दिखने के साथ ही अदा की जाती है, लेकिन बुधवार को चांद दिखने का ऐलान देर से होने की वजह से अधिकतर मस्जिदों में तरावीह की नमाज में कुरान के पारे शुरू नहीं हो सके। इन मस्जिदों में अलमतराकैफ पढ़ाया गया था, जबकि माल एवेन्यू स्थित दादा मियां दरगाह, कासिम शहीद बाबा दरगाह, बड़ा चांदगंज, खदरा टीजी हॉस्टल रोड सहित कई मस्जिदों में मौलाना इरफान मियां फिरंगी महली के चांद न दिखने के ऐलान की वजह से तरावीह शुरू नही की गई। इन मस्जिदों में भी तरावीह का पहला दौर शुरू किया गया।

विज्ञापन
 first day of ramzan.
रमजान - फोटो : amar ujala

बाजारों में बढ़ी रौनक
रमजान माह शुरू होने के साथ ही बाजारों में रौनक भी बढ़ गई है। शहर के प्रमुख बाजारों में बृहस्पतिवार को लोगों ने रोजा इफ्तार और सहरी के सामानों की जबर्दस्त खरीदारी की। इफ्तार में लोग जहां पापड़, चिप्स और काबुली चने को ज्यादा तरजीह दे रहे हैं, वहीं लहसुन के चिप्स और जाली वाले चिप्स भी खासे पसंद किए जा रहे हैं। चिप्स बाजार में 100 रुपये तथा नमक पारे 80 रुपये किलो में उपलब्ध है। वहीं, चना 80 से 90 रुपये किलो और मटर 25 से 30 रुपये प्रति किलो बाजार में उपलब्ध है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed