कॉलेज का पहला दिन: पढ़ाई नहीं हुई पर हुई खूब तफरी, तस्वीरें
लखनऊ विवि में शैक्षिक सत्र 16 जुलाई से शुरु हो गया है। कॉलेज के पहले दिन की तस्वीरें मजेदार थीं, देखिए कैसा रहा नजारा।
कॉलेज का पहला दिन: पढ़ाई नहीं हुई पर हुई खूब तफरी, तस्वीरें
लखनऊ विश्वविद्यालय में सत्र का पहला दिन सन्नाटे में बीता। हालांकि कुछ कॉलेजों में रौनक दिखीं। यहां पढ़ाई तो नहीं शुरू हुई लेकिन कॉलेज छात्र-छात्राओं से गुलजार रहा।
कॉलेज का पहला दिन: पढ़ाई नहीं हुई पर हुई खूब तफरी, तस्वीरें
सुबह हुई बारिश के बाद कला एवं कॉमर्स फैकल्टी में इक्का-दुक्का स्टूडेंट्स पहुंचे, लेकिन क्लास रूम में न तो शिक्षकों का पता था और ना टाइम टेबल का। हां, साइंस फैकल्टी के विभागों में शिक्षकों ने जरूर स्टूडेंट्स के साथ इंटरेक्शन किया।
कॉलेज का पहला दिन: पढ़ाई नहीं हुई पर हुई खूब तफरी, तस्वीरें
बृहस्पतिवार को कागजों पर नए सत्र की शुरुआत हो गई। कॉमर्स फैकल्टी में सुबह ज्यादातर कक्षाओं पर ताला लटक रहा। सवा 11 बजे के करीब कमरों में सफाई शुरू हुई। इसी तरह कला संकाय में मनोविज्ञान समेत कई विभाग का ताला ही 10 बजे खोला गया।
कॉलेज का पहला दिन: पढ़ाई नहीं हुई पर हुई खूब तफरी, तस्वीरें
दूसरी ओर साइंस फैकल्टी के मैथ्स डिपार्टमेंट में सत्र के पहले दिन बीएससी फर्स्ट इयर के चार स्टूडेंट्स क्लास करने पहुंचे। स्टूडेंट्स को भी निराश नहीं होना पड़ा और शिक्षकों ने बाकायदा क्लास ली। ज्यादातर कॉलेजों में भी यही माहौल देखने को मिला।