फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

लखनऊ में डीजीपी आवास के पास गुंडागर्दी, अति सुरक्षित माने जाने वाले इलाके में पुलिस को खुली चुनौती, तस्वीरें

Mon, 15 Mar 2021 09:59 AM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Mon, 15 Mar 2021 09:59 AM IST
विज्ञापन
Firing near DGP office in Lucknow.
- फोटो : amar ujala

लखनऊ के हजरतगंज में डीजीपी आवास के पास रविवार शाम को दो कारों में सवार युवकों ने जमकर गुंडागर्दी की। पहले तो कार सवारों ने बाइक सवार तीन युवकों को टक्कर मारकर गिरा दिया। इसके बाद पिटाई कर असलहे तान दिए।



चीख पुकार सुनकर एसीपी हजरतगंज अपने आवास से बाहर निकले और दो सिपाहियों की मदद से पांच आरोपियों को पकड़ लिया। इस दौरान आरोपियों को पकड़ने में एक सिपाही 50 मीटर तक कार के साथ दौड़ता चला गया। पुलिस के अनुसार, ज्यादातर आरोपी हसनगंज के हैं। अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।

Firing near DGP office in Lucknow.
पुलिसकर्मियों ने दिखाई दिलेरी। - फोटो : amar ujala

डालीबाग में पुलिस के प्रदेश मुखिया, सरकार के कई मंत्रियों, जिला जज का आवास और अधिकारियों के आवास हैं। रविवार को अवकाश के चलते ज्यादातर लोग घरों में थे। रात करीब 8.30 बजे अचानक डीजीपी आवास के पहले तिराहे के पास चीखपुकार मच गई। दो कारों में सवार युवकों ने पहले बाइक सवार तीन युवकों को टक्कर मारकर गिराया और पीटने के बाद असलहे तान दिए।

Firing near DGP office in Lucknow.
कार सवार युवकों को पकड़ने की कोशिश में सिपाही। - फोटो : amar ujala

इस बीच एसीपी हजरतगंज राघवेंद्र मिश्रा अपने आवास के बाहरी कमरे में मुंशी संग सरकारी काम निपटा रहे थे। चीख पुकार सुनकर वह बाहर निकले। इस बीच प्रभारी निरीक्षक हजरतगंज के हमराही वेद प्रकाश भी पहुंच गए। एसीपी, उनके मुंशी और सिपाही ने आरोपियों को दौड़ा लिया। सिपाही वेद प्रकाश कार सवार को पकड़ रहा था। इस बीच चालक ने कार की रफ्तार बढ़ा दी। सिपाही करीब 50 मीटर तक कार के साथ दौड़ता चला गया। किसी तरह उसने अपनी जान बचाते हुए एक आरोपी को दबोच लिया। इसके बाद सिपाही ने एक और युवक को दबोच लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Firing near DGP office in Lucknow.
गिरफ्तार युवक। - फोटो : amar ujala

इस बीच एसीपी हजरतगंज व उनके मुंशी ने तीन युवकों को पकड़ लिया। पकड़े गए आरोपियों में खदरा के फैज, शाबाज व दानिश हैं। जबकि अन्य दो बदमाश तनवीर और आसिफ बालू अड्डे के रहने वाले बताए जा रहे हैं। एसीपी की सूचना पर पहुंचे अतिरिक्त निरीक्षक अनिल सिंह, एसएसआई अमरनाथ यादव, नरही चौकी प्रभारी भूपेंद्र सिंह और दयाशंकर सभी आरोपियों को थाने ले गए।

विज्ञापन
Firing near DGP office in Lucknow.
घटनास्थल का एक दृश्य। - फोटो : amar ujala

बालू अड्डे पर हुआ था विवाद
पूछताछ में तनवीर और आसिफ ने कुबूला कि कुछ देर पहले बालू अड्डे के पास कार के आगे उनका हेलमेट गिर गया था। इसे लेकर हाथापाई हुई। इस बीच तनवीर, आसिफ और उनके एक साथी ने कार सवारों को थप्पड़ जड़ दिए थे। इससे नाराज होकर कार सवारों ने अपने अन्य साथियों को बुलाया तो बाइक सवार तीनों युवक डीजीपी आवास की तरफ भाग निकले। जहां पीछे से कार सवारों ने टक्कर मार दी थी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed