फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पहले जाम छलके फिर पैसों को लेकर भिड़े प्रॉपर्टी डीलर, फायरिंग, ट्रॉमा में भर्ती, तस्वीरें

Thu, 31 Aug 2017 07:50 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Thu, 31 Aug 2017 07:50 PM IST
विज्ञापन
Firing after clash between two people in Lucknow.

लखनऊ के गोमती नगर इलाके में बुधवार रात कमरे में नशेबाजी के बाद रुपये लेनदेन को लेकर दो प्रॉपर्टी डीलरों के बीच भिड़ंत हो गई। दोनों के बीच जमकर मारपीट के बाद पथराव हुआ। इससे बाहर खड़ी दो लग्जरी गाड़ियां भी टूट गईं। बौखलाएं प्रॉपर्टी डीलरों ने असलहे से साथी पर फायर झोंक दिया। गोली उसके पैर में जा धंसी। गोली चलते ही इलाके में सनसनी फैल गई। मामले की सूचना पुलिस कंट्रोल रूम को दी गई। मौके पर आई पुलिस ने जख्मी को ट्रॉमा में भर्ती कराया है।

Firing after clash between two people in Lucknow.

पुलिस के मुताबिक, विकासखंड 2 स्थित अशोक सिंह के मकान में चिनहट निवासी प्रॉपर्टी डीलर विकास ने ऑफिस बना रखा था। उसका दोस्त गुडंबा में कल्याणपुर निवासी जुनैद आया था। बुधवार देर शाम दोनों ऑफिस में बैठकर शराब पी रहे थे। इसके बाद रुपये लेनदेन को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हो गई। बात बढ़ने पर दोनों के बीच नौबत मारपीट तक जा पहुंची। दोनों भिड़ते हुए कमरे से बाहर निकले और पथराव शुरू हो गया।

Firing after clash between two people in Lucknow.

आरोप है दोनों ने रोड पर खड़ी लग्जरी गाड़ियां भी तोड़कर क्षतिग्रस्त कर दीं। इससे नाराज प्रॉपर्टी डीलर जुनैद ने असलहे से विकास पर फायर झोंक दिया। गोली उसके पैर में जा धंसी। वह खून से लथपथ होकर गिर गया। इससे वहां पर अफरातफरी मच गई। लोगों ने सूचना पुलिस को दी। मौके पर आई पुलिस ने जख्मी विकास को ट्रॉमा में भर्ती कराया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Firing after clash between two people in Lucknow.

पुलिस ऑफिस में मौजूद युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। थाना प्रभारी आनंद शुक्ल ने बताया दोनों के बीच रुपये लेनदेन को लेकर विवाद हुआ था। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
Firing after clash between two people in Lucknow.

कमरे से बिखरी मिलीं बीयर की बोतलें
पुलिस ने ऑफिस के कमरे में पहुंचकर पड़ताल की तो वहां पर बीयर के केन बिखरे मिले। सीओ दीपक सिंह ने बताया कि दोनों ने पहले साथ बैठकर शराब पी। इसके बाद दोनों के बीच विवाद हुआ और गोली चली। घटनास्थल के सामने दो घरों में सीसीटीवी कैमरे पुलिस को लगे मिले। पुलिस इन कैमरों को खंगाल रही है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed