{"_id":"59a714bc4f1c1b12278b48ce","slug":"firing-after-clash-between-two-people-in-lucknow","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"पहले जाम छलके फिर पैसों को लेकर भिड़े प्रॉपर्टी डीलर, फायरिंग, ट्रॉमा में भर्ती, तस्वीरें","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पहले जाम छलके फिर पैसों को लेकर भिड़े प्रॉपर्टी डीलर, फायरिंग, ट्रॉमा में भर्ती, तस्वीरें
Thu, 31 Aug 2017 07:50 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Thu, 31 Aug 2017 07:50 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
लखनऊ के गोमती नगर इलाके में बुधवार रात कमरे में नशेबाजी के बाद रुपये लेनदेन को लेकर दो प्रॉपर्टी डीलरों के बीच भिड़ंत हो गई। दोनों के बीच जमकर मारपीट के बाद पथराव हुआ। इससे बाहर खड़ी दो लग्जरी गाड़ियां भी टूट गईं। बौखलाएं प्रॉपर्टी डीलरों ने असलहे से साथी पर फायर झोंक दिया। गोली उसके पैर में जा धंसी। गोली चलते ही इलाके में सनसनी फैल गई। मामले की सूचना पुलिस कंट्रोल रूम को दी गई। मौके पर आई पुलिस ने जख्मी को ट्रॉमा में भर्ती कराया है।
2 of 5
पुलिस के मुताबिक, विकासखंड 2 स्थित अशोक सिंह के मकान में चिनहट निवासी प्रॉपर्टी डीलर विकास ने ऑफिस बना रखा था। उसका दोस्त गुडंबा में कल्याणपुर निवासी जुनैद आया था। बुधवार देर शाम दोनों ऑफिस में बैठकर शराब पी रहे थे। इसके बाद रुपये लेनदेन को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हो गई। बात बढ़ने पर दोनों के बीच नौबत मारपीट तक जा पहुंची। दोनों भिड़ते हुए कमरे से बाहर निकले और पथराव शुरू हो गया।
3 of 5
आरोप है दोनों ने रोड पर खड़ी लग्जरी गाड़ियां भी तोड़कर क्षतिग्रस्त कर दीं। इससे नाराज प्रॉपर्टी डीलर जुनैद ने असलहे से विकास पर फायर झोंक दिया। गोली उसके पैर में जा धंसी। वह खून से लथपथ होकर गिर गया। इससे वहां पर अफरातफरी मच गई। लोगों ने सूचना पुलिस को दी। मौके पर आई पुलिस ने जख्मी विकास को ट्रॉमा में भर्ती कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
पुलिस ऑफिस में मौजूद युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। थाना प्रभारी आनंद शुक्ल ने बताया दोनों के बीच रुपये लेनदेन को लेकर विवाद हुआ था। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
5 of 5
कमरे से बिखरी मिलीं बीयर की बोतलें
पुलिस ने ऑफिस के कमरे में पहुंचकर पड़ताल की तो वहां पर बीयर के केन बिखरे मिले। सीओ दीपक सिंह ने बताया कि दोनों ने पहले साथ बैठकर शराब पी। इसके बाद दोनों के बीच विवाद हुआ और गोली चली। घटनास्थल के सामने दो घरों में सीसीटीवी कैमरे पुलिस को लगे मिले। पुलिस इन कैमरों को खंगाल रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।