फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

शॉर्ट सर्किट से यात्रियों से भरी बस में लगी भीषण आग, मचा हड़कंप, तस्वीरें

Mon, 02 Apr 2018 09:25 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रानीबाजार (बाराबंकी)।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रानीबाजार (बाराबंकी)। Updated Mon, 02 Apr 2018 09:25 AM IST
विज्ञापन
fire in a bus in rani bazar in barabanki.

लखनऊ के कैसरबाग डिपो से बहराइच जा रही रोडवेज की एक बस रविवार की रात आग का गोला बन गई। बस में शार्ट सर्किट से लगी आग से यात्रियों में हड़कंप मच गया। आग की जानकारी के करीब डेढ़ घंटे बाद दमकल कर्मी पहुंचे लेकिन तब तक बस पूरी तरह से जल चुकी थी।

fire in a bus in rani bazar in barabanki.

लखनऊ से बहराइच जाने वाली रोडवेज की बस यूपी 33 टी 7008 रविवार की रात करीब सवा सात बजे रामनगर थाना क्षेत्र में दलसराय गांव पहुंची ही थी कि अचानक उसमें आग लग गई। बस में हुई शार्ट सर्किट से आग की जानकारी पर चालक देशराज वर्मा ने आननफानन में बस रोकी और शोर मचाया। आनन-फानन में यात्री बाहर निकले। कुछ ही देर में  बस पूरी तरह से धू-धू कर जल उठी।

fire in a bus in rani bazar in barabanki.

राहत ये रही कि बस में सवार सभी 65 यात्री सुरक्षित बच गए लेकिन उनका सारा सामान राख हो गया। आग लगने के बाद आसपास के ग्रामीणों ने आकर यात्रियों की मदद की। जानकारी पर रामनगर व मसौली पुलिस ने भी पहुंचकर राहत कार्य शुरू कराया।

विज्ञापन
विज्ञापन
fire in a bus in rani bazar in barabanki.

घटना पर एआरएम मनोज शर्मा का कहना है कि बस में आग लगने के बारे में जानकारी हुई है। मौके पर जाकर इसकी पूरी जांच की जाएगी। सभी यात्री सुरक्षित है उन्हें दूसरी बस से भेजने का इंतजाम किया जा रहा है। यदि चालक ने लापरवाही की है तो उसके खिलाफ कार्रवाई होगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed