{"_id":"5ac10e704f1c1b95618b4d1b","slug":"grand-alliance-can-be-formed-in-uttar-pradesh-against-mayawati","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"यूपी में आकार ले रहा है महागठबंधन, अखिलेश के साथ ही मायावती भी लड़ सकती हैं लोकसभा चुनाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी में आकार ले रहा है महागठबंधन, अखिलेश के साथ ही मायावती भी लड़ सकती हैं लोकसभा चुनाव
Mon, 02 Apr 2018 09:24 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Mon, 02 Apr 2018 09:24 AM IST
विज्ञापन
1 of 4
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
उत्तर प्रदेश में सपा-बसपा की दोस्ती भाजपा के खिलाफ महागठबंधन का रूप ले सकती है। धुरी ये दोनों दल ही रहेंगे लेकिन इसमें छोटे दलों को भी शामिल किया जा सकता है। कांग्रेस की भूमिका को लेकर अभी स्थिति साफ नहीं है। कई नेता कांग्रेस को भी महागठबंधन का भागीदार बनाने के पक्षधर हैं।
गोरखपुर व फूलपुर उपचुनाव में बसपा के समर्थन से सपा की जीत ने प्रदेश में भाजपा का विजय रथ रोकने के फॉर्मूले पर बहस तेज कर दी है। सपा-बसपा 2019 में गठबंधन करके लोकसभा चुनाव लड़ने का एलान कर चुकी हैं। इस गठबंधन को महागठबंधन का रूप देने के लिए इसमें भाजपा विरोधी अन्य दलों को शामिल करने की योजना पर भी विचार चल रहा है।
2 of 4
गोरखपुर व फूलपुर में निषाद पार्टी, पीस पार्टी, राष्ट्रीय लोकदल, वामपंथी पार्टियों समेत भाजपा विरोधी ताकतें सपा के समर्थन में आ गई थीं। यद्यपि इनका ज्यादा राजनीतिक आधार नहीं है तो भी इनके समर्थन से माहौल बना था। ऐसी कोशिशें चल रही हैं कि इन दलों को महागठबंधन का हिस्सा बनाया जाए। इस संबंध में फैसला सपा और बसपा नेतृत्व को करना है।
3 of 4
अखिलेश यादव और मायावती ने कांग्रेस नेतृत्व से अच्छे रिश्तों की बात कही है। इससे कांग्रेस के महागठबंधन में शामिल होने को लेकर सकारात्मक संकेत मिले है लेकिन अभी कोई अंतिम फैसला नहीं हुआ है। माना जा रहा है कि सीटों के बंटवारे में सपा-बसपा लगभग बराबर की हैसियत में रहेंगी। ऐसे में सीटों को लेकर कांग्रेस से बातचीत के बाद ही महागठबंधन की चर्चा आगे बढ़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
- फोटो : amar ujala
संसदीय सीटों की तलाश शुरू
अभी प्रदेश में भाजपा के खिलाफ सियासी गठबंधन का स्वरूप सामने नहीं आया है, लेकिन बड़े नेताओं के लिए सीटों की तलाश भी शुरू हो गई है। रामगोपाल यादव ने संभल से चुनाव लड़ने की इच्छा जताई है तो अखिलेश का कन्नौज से किस्मत आजमाना लगभग तय है। माना जा रहा है कि बसपा सुप्रीमो भी लोकसभा चुनाव लड़ेंगी।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।