फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

शॉर्ट सर्किट से बैंक में लगी भीषण आग, लाखों का नुकसान, तस्वीरें

Mon, 04 Apr 2016 09:45 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ Updated Mon, 04 Apr 2016 09:45 PM IST
विज्ञापन
Fire in a bank in Lucknow.

इंदिरानगर क्षेत्र में सोमवार दोपहर सेक्टर-13 स्थित एक्सिस बैंक के सर्वर रूम में शार्ट शर्किट से आग लग गई। इससे पूरे बैंक परिसर में धुआं भर गया। कर्मचारी जान बचाकर बाहर निकल आए।



 

Fire in a bank in Lucknow.

सूचना पर पहुंची फायर की गाड़ी ने करीब एक घंटे में आग पर काबू पा लिया। पुलिस के मुताबिक, इंदिरानगर के सेक्टर-13 स्थित नवनिर्मित कांप्लेक्स मुकुट सिटी सेंटर के प्रथम तल में एक्सिस बैंक है। बैंक में 11 कर्मचारियों का स्टाफ है।

Fire in a bank in Lucknow.

सोमवार दोपहर करीब तीन बजे अचानक बैंक के सर्वर रूम से शार्ट शर्किट से आग लग गई। इससे वहां पर हड़कंप मच गया। बैंक परिसर में धुआं भरने से कर्मचारी जान बचाकर बाहर निकल आए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Fire in a bank in Lucknow.

बैंक मैनेजर विनोद दुबे ने इसकी सूचना पुलिस समेत फायर सर्विस कंट्रोल रूम में दी। सूचना के करीब बीस मिनट बाद पहुंचे दमकलकर्मियों ने बैंक के अंदर जाने की कोशिश की।

विज्ञापन
Fire in a bank in Lucknow.

मगर धुआं भरा होने से दमकलकर्मी अंदर नहीं घुस पाए। इससे पहले दमकलकर्मियों ने उपकेंद्र पर फोन करके बिजली गुल कराई। इसके बाद बैंक का शीशा तोड़कर धुएं को बाहर निकाला।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed