फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

रातों-रात खुले आसमान के नीचे आ गए 65 परिवार, एक चिंगारी ने किया सब राख

Mon, 18 Dec 2017 06:11 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ Updated Mon, 18 Dec 2017 06:11 PM IST
विज्ञापन
fire in 65 houses
आग में राख हुए आशियाने
लखनऊ के मवैया स्थित मछली मंडली में रविवार देर रात 11:30 के करीब अचानक आग लग गई। जब तक लोग कुछ समझ पाते तब तक एक के बाद एक करके 65 आशियाने राख हो गए। सभी आशियाने छप्पर के थे।
fire in 65 houses
धधकती आग - फोटो : manish verma
मछली मंडी में 115 परिवार छप्पर बनाकर रह रहे थे। बताया जा रहा है कि किसी घर में आठ साल का बालक खाना बना रहा था। इसी दौरान चूल्हे से उड़ी चिन्गारी से छप्पर में आग लग गई। लोगों ने तत्काल आग पर काबू पाने के प्रयास किया लेकिन हवा के चलते आग फैलती गई।
fire in 65 houses
आग बुझाती फायर ब्रिगेड की टीम। - फोटो : manish verma
इसी बीच तेज धमाकों के साथ पांच गैस सिलेंडर भी कुछ देर के अंतराल में फट गए। गनीमत रही कि कोई हताहत नहीं हुआ। लोगों ने पहले इलाके में लगे बोरिंग पंप से आग बुझाने की कोशिश की लेकिन सफल न होने पर फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
fire in 65 houses
रेलवे ट्रैक किनारे रात गुजारते पीड़ित। - फोटो : manish verma
कुछ देर बाद पहुंची दमकल की दो गाड़ियों ने करीब 3 घंटे की मशक्कत के बाद रात तीन बजे आग पर काबू पाया। हादसे में बेघर हुए पीड़ितों ने ठिठुरते हुए रेलवे लाइन के किनारे रात गुजारी। इन्हें अभी तक कोई सहायता नहीं मिली है। पुलिस टीम मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
fire in 65 houses
जले हुए सामान
सुबह जब आग खुली तो लोगों ने बचे हुए अपने सामान को इकट्ठा करने की जद्दोजहद शुरू हो गई।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed