फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

काकोरी में छह घंटे तक धधकती रही फैक्टरी, कड़ी मशक्कत के बाद पाया काबू

Mon, 16 Mar 2020 11:55 AM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Mon, 16 Mar 2020 11:55 AM IST
विज्ञापन
fire broke out in paper glass and plate factory in kakori
काकोरी इलाके में पेपर गिलास और प्लेट की फैक्टरी में आग को बुझाते अग्निशमन कर्मचारी - फोटो : अमर उजाला
मानक दरकिनार कर काकोरी के अंधे की चौकी के पास चल रही पेपर गिलास व प्लेट फैक्टरी में शनिवार देर रात करीब दो बजे अचानक आग लग गई। लपटें व धुआं निकलता देख इलाके में अफरातफरी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों को दूर किया और दस दमकल वाहनों ने छह घंटे की मशक्कत के बाद लपटों पर काबू पाया। फैक्टरी मालिक के मुताबिक, किसी ने आग लगाई है। पुलिस इसकी जांच करें। हादसे में पांच करोड़ रुपये के नुकसान की आशंका जताई है। पुलिस जांच कर रही है। वहीं, अग्निशमन विभाग के मुताबिक, फैक्टरी में आग से बचाव के इंतजाम नहीं थे। फैक्टरी मालिक ने अनापत्ति प्रमाण पत्र भी नहीं ले रखा था।



 
fire broke out in paper glass and plate factory in kakori
फैक्टरी में आग - फोटो : अमर उजाला

ठाकुरगंज के नानकनगर निवासी राजेश अग्रवाल ने सालभर पहले माल-कसमंडी रोड पर बालाजी पेपर गिलास, प्लेट की फैक्टरी लगाई थी। होली के चलते तीन दिन पहले फैक्टरी बंद कर बिजली की मेन सप्लाई भी कट कर दी थी। सोमवार को फैक्टरी खुलनी थी। शनिवार रात करीब 2.40 बजे पड़ोसियों ने पुलिस व फायर कंट्रोल रूम को सूचना दी कि फैक्टरी में आग लग गई है। करीब 20 मिनट में पुलिस व दमकल की टीम पहुंच गई। मुख्य अग्निशमन अधिकारी विजय कुमार सिंह के मुताबिक, सूचना पर नौ फायर स्टेशन को हाई अलर्ट कर दिया गया।

fire broke out in paper glass and plate factory in kakori
- फोटो : अमर उजाला

चौक, आलमबाग, सरोजनीनगर, हजरतगंज और बीकेटी फायर स्टेशन से दस गाड़ियां पहुंचीं। करीब 50 अग्निशमन कर्मचारी छह घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा सके। इस दौरान हरेक दमकल वाहन को करीब पांच चक्कर पानी भरकर लाना पड़ा। वहीं दमकल वाहनों को 3 से 5 किलोमीटर का सफर तय करना पड़ा। दमकल की गाड़ियों की तलाश एरा मेडिकल कॉलेज से पूरी हुई। उधर पास में एक बड़ा नाला बह रहा था। अग्निशमन कर्मचारियों ने पंप लगाकर आग बुझाने की कोशिश की।

विज्ञापन
विज्ञापन
fire broke out in paper glass and plate factory in kakori
- फोटो : अमर उजाला
सीएफओ के मुताबिक, फैक्टरी के पिछले हिस्से में रिहायशी इलाका है। वहां पर विशेष सुरक्षा के साथ अग्निशमन कर्मचारी तैनात किए गए। साथ ही कई घरों को खाली करा लिया गया। सीएफओ के मुताबिक, फैक्टरी के आसपास से 33 केवीए का हाईटेंशन तार गुजरा है। जबकि ठीक ऊपर से भी 33केवीए का तार का जाल बिछा हुआ है।
विज्ञापन
fire broke out in paper glass and plate factory in kakori
- फोटो : अमर उजाला
जिम्मेदार विभाग के खिलाफ रिपोर्ट भेजकर कार्रवाई की संस्तुति की जाएगी। वहीं एसीपी काकोरी सैय्यद मोहम्मद कासिम आबिदी के मुताबिक, फैक्टरी मालिक ने तहरीर नहीं दी है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed